Samastipur

समस्तीपुर: मारपी’ट के दौरान पालतू कुत्ते से कटवाने के बाद जख्मी युवक की गंभीर स्थिति देख डॉक्टर ने PMCH किया रेफर

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/खानपुर :- खानपुर थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट व पालतू कुत्ते से कटवाने को लेकर जख्मी हुए युवक की गंभीर स्थिति देख डॉक्टर ने पीएमसीएच रेफर कर दिया है। वहीं इस मामले को लेकर आधा दर्जन को आरोपित करते हुए जख्मी की मां ने थाने में आवेदन दिया है। वहीं रेफर होने से पहले समस्तीपुर सदर अस्पताल में जख्मी का फर्द बयान भी पुलिस ने दर्ज किया है। इस मारपीट की घटना में पिता-पुत्र जख्मी हो गए है, जिसमें पुत्र की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज में एक पक्ष के द्वारा दूसरे पक्ष के एक युवक को मारपीट के दौरान अपने पालतू कुत्ते से कटवाने का वीडियो वायरल हो रहा है। जख्मी में संतोष मिश्र व गौरव मिश्रा शामिल है। दोनों पिता-पुत्र बताए गए हैं। गौरव की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया है।

घटना के संबंध में जख्मी की मां श्यामा देवी ने बताया कि पड़ोसी मुरली मिश्रा को बाइक की एजेंसी खोलने के लिए उसने 3 लाख रुपये दिए थे। बकाया पैसा मांगने पर राजा मिश्रा, छोटू मिश्रा ने उनके पति संतोष एवं पुत्र गौरव मिश्र को मारने पीटने के बाद अपने पालतू कुत्ते से भी कटवाया।

इधर मुरली मिश्रा ने बताया कि वे पड़ोसी हैं। दोनों के बीच 2019 से ही केस चल रहा है। बगल में घर होने के चलते उसका नाती उसके दरवाजा पर चला गया। इस पर उसने गाली दी। इसी बात को लेकर मारपीट हुई। वहीं मारपीट की इस घटना पर थाना अध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि श्यामा देवी ने एफआईआर दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। इसमें बकाया रुपया मांगने पर मारने पीटने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में अमित मिश्रा, राजा मिश्रा, गुलाब देवी सहित आधा दर्जन अज्ञात को आरोपित किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वीडियो… 

 

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

4 मिनट ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

2 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

4 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

8 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

16 घंटे ago