Bihar

ईद से पहले नीतीश सरकार ने दी ईदी, 20 को ही मिल जाएगी अप्रैल की सैलरी

बिहार सरकार के कर्मियों के लिए खुशखबरी है. ईद को देखते हुए अप्रैल माह का वेतन 20 तक देने का निर्देश दिया गया है. वित्त विभाग ने इस संबंध में निर्णय लिया है. दरअसल, ‘ईद-उल-फित्र’ चांद के हिसाब से 21 या 22 अप्रैल को हो सकता है. अल्पसंख्यक समुदाय के इस पर्व को देखते हुए सरकार ने सभी कर्मचारियों और पदाधिकारियों को अप्रैल 2023 माह का वेतन 20 अप्रैल तक देने का निर्देश दिया है. इसके लिए वेतन संबंधित विपत्र 20 अप्रैल तक कोषागारों में प्रस्तुत करने और कोषागार पदाधिकारी द्वारा उसी दिन से उसे पारित करने का फैसला लिया गया है.

राज्य कर्मियों के वेतन-पेंशन अब चार प्रतिशत की वृद्धि
सप्तम केंद्रीय पुनरीक्षित वेतन संरचना में वेतन व पेंशन प्राप्त कर रहे राज्य सरकार के सरकारी सेवकों, पेंशन भोगियों और पारिवारिक पेंशन भोगियों को पहली जनवरी, 2023 के प्रभाव से महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की वृद्धि की गयी है. अब राज्य कर्मियों को महंगाई भत्ता 38 प्रतिशत के स्थान पर 42 प्रतिशत मिलेगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट की बैठक में इसकी स्वीकृति दी गयी.

कैबिनेट विभाग के अपर मुख्य सचिव डा एस सिद्धार्थ ने बताया कि कैबिनेट द्वारा राज्य योजना मद के तहत ग्रामीण विकास विभाग के तहत वर्ष 1982-83 के दौरान जवाहर ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत सृजित अस्थायी 102 पदों में से 53 पदों को स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय मद में हस्तांतरित किये जाने और शेष 49 पदों को वापस करने की स्वीकृति दी गयी. इसके अलावा बिहार पुलिस द्वारा संचालित किये जाने वाले इमरजेंसी रेस्पोंस सपोर्ट सिस्टम के लिए मेसर्स भारती एयरटेल को जेपी हॉस्पीटल स्थित जंक्शन प्वाइंट से बिहार पुलिस रेडियो राजवंशी नगर भाया ललित भवन तक ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने संबंधी कार्य के लिए निशुल्क राइट ऑफ वे उपलब्ध कराने और केबल बिछाने के लिए सभी प्रकार के शुल्कों को माफ करने की स्वीकृति दी गयी.

कैबिनेट ने पटना जिले के भुसौला-दानापुर के कुल रकबा 6.5 एकड़ भूमि वाल्मी परिसर स्थित जल संसाधन विभाग के स्वामित्व की भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की लीज होल्ड भूमि बिपार्ड के संस्थागत सुदृढ़ीकरण के लिए मुफ्त में हस्तांतरित करने की स्वीकृति दी गयी. इसी प्रकार से बिहार आकस्मिकता निधि के 350 करोड़ के स्थायी काय को वित्तीय वर्ष 2023-24 में 30 मार्च 2024 तक अस्थायी रूप से बढ़ाकर 10 हजार करोड़ करने की स्वीकृति दी गयी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

2 घंटे ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, शिक्षा नीति व पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…

7 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…

7 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…

7 घंटे ago

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

8 घंटे ago

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

8 घंटे ago