Samastipur

वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मनायी गयी राहुल सांकृत्यायन की जयंती

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर मुख्यालय स्थित महिला कॉलेज में सोमवार को हिन्दी विभाग के द्वारा राहुल सांस्कृत्यायन की जयंती मनायी गयी। इसकी अध्यक्षता प्र्रधानाचार्य प्रो. सुनीता सिंहा ने की। इस दौरान शिक्षकों एवं छात्राओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व पर चर्चा की गयी।

प्रधानाचार्या प्रो सिन्हा ने कहा कि विद्वता के धनी राहुल सांकृत्यायन महापंडित के उपाधि से विभूषित किये गए। विलक्षण व्यक्तित्व के अद्भुत मनीषी, चिन्तक, दार्शनिक, साहित्यकार, लेखक, कर्मयोगी और सामाजिक क्रान्ति के अग्रदूत रूप में राहुल ने जिन्दगी के सभी पक्षों को जिया। हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. सोनी सलोनी ने कहा कि सांकृत्यायन ज्ञान की खोज में घुमकर और 30 से अधिक भाषाओं के जानकार हो गए। उनकी रचनात्मक प्रतिभा का विस्तार भी राहुलजी के गतिशील जीवन का ही प्रमाण है।

डॉ. कुमारी अनु ने कहा कि यायावर राहुल सांकृत्यायन ज्ञान की जिज्ञासा शांत करने के लिए महिलाओं को भी यात्रा करने की सलाह दी। उन्होंने साहित्य में यात्रा संस्मरण को एक प्रतिष्ठा दिलाई। प्रो सुरेश साह ने कहा कि वे अपने अथक यात्रा से अनुभव और अध्ययन का दायरा बढाते रहे। इस अवसर पर प्रो अरुण कुमार कर्ण, डॉ स्नेहलता ने भी शब्द पंडित के जीवन प्रवृति पर प्रकाश डाला।

छात्रा सुहानी, पल्लवी कुमारी, मोती कुमारी, निकिता, मुस्कान, अनुपम, प्रिया, रूपाली, आस्था आदि ने कविता और गीत के माध्यम से राहुल सांकृत्यायन को नमन किया।

मौके पर डॉ. रीता चौहान, डॉ नेहा कुमारी जायसवाल, डॉ विजय कुमार गुप्ता, डा फरहत जबीन, डॉ रिंकी कुमारी, डॉ ज्ञानवती झा, डॉ बबली कुमारी, डॉ. खुशबू कुमारी सिंह, डॉ. रेखा कुमारी, डॉ राजेश कुमार पांडे, डॉ. सालेहीन अहमद, स्मिता कुमारी, डॉ. नीरज प्रसाद, डॉ. वंदना कुमारी, डॉ. संगीता, डॉ श्री विद्या आदि सहित अधिक संख्या में छात्राएं एवं शिक्षक मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन डॉ नीतिका सिंह ने दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

8 घंटे ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

8 घंटे ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

8 घंटे ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

13 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

15 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

19 घंटे ago