Bihar

लालू से मिलने पहुंचे नीतीश, विपक्षी एकता पर बात बढ़ाने के लिए पहुंचे है दिल्ली

दिल्ली पहुंचते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने पहुंच गये। लालू प्रसाद की बड़ी बेटी व राज्यसभा सांसद मीसा भारती के आवास पर पहुंचकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। इस दौरान जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, संजय झा भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ रहे।

विपक्षी एकजुटता की मुहिम को धार देने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दिल्ली पहुंचे।अगले तीन दिनों तक वे विपक्ष के नेताओं से मिलेंगे। सीएम नीतीश का यह दौरा आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर है। विपक्षी एकता को मजबूत बनाना ही उद्धेश्य हैं।

सीएम ने कहा था : विस सत्र के बाद निकलेंगे 

जनवरी में अपने समाधान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा था कि अभी हम सभी जिलों में जा कर विकास योजनओं की समीक्षा कर रहे हैं। इसके बाद विधानसभा चलेगा। विधानसक्षा सत्र के बाद हम विपक्षी एकता को लेकर दिल्ली अथवा अन्य जगहों पर जरूरत के अनुसार जाएंगे।  18 फरवरी को पटना में भाकपा माले के महाधिवेशन में मुख्यमंत्री ने कहा था कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेस को आगे आना चाहिए और विपक्षी एकजुटता में देरी नहीं करनी चाहिए। हमलोग इंतजार कर रहे हैं। कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद से उन्होंने कहा कि आपके माध्यम से मैं आपकी पार्टी के नेतृत्व से अपील कर रहे हैं कि वे पहले करें। इस पर सलमान खुर्शीद ने कहा था कि आपकी जो सोच है, वहीं हमारी पार्टी की भी है।

सदस्यता मसले पर राहुल के समर्थन में बोली थी ममता 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राहुल गांधी की संसद की सदस्यता खत्म किये जाने पर उनके समर्थन में बयान दिया था। उन्होंने कहा ता कि आज हमने अपने संवैधानिक लोकतंत्र के लिए एक नया निम्न स्तर देखा है।

केजरीवाल ने सदस्यता मसले पर भाजपा की आलोचना की

मार्च 2023 के अंतिम सप्ताह में, केजरीवाल विपक्ष के पहले राजनेता थे जिन्होंने संसद से अयोग्य ठहराए जाने के बाद राहुल गांधी के साथ एकजुटता दिखाई और भाजपा की आलोचना की।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

14 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

15 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

15 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

1 दिन ago