Bihar

हमारी सरकार बनवा दीजिये, दंगाइयों को उल्टा लटकाकर सीधा कर देंगे: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवादा के हिसुआ स्थित इंटर विद्यालय के मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने लॉ एंड ऑर्डर को लेकर नीतीश सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि मुझे सासाराम जाना था लेकिन हिंसा भड़की है. गोली चल रही. जनता से मांफी मांगता हूं. बिहार शरीफ में दंगा हो रहा. 2025 चुनाव में बीजेपी की बिहार में सरकार बनवा दीजिए. दंगा करने वालों को उल्टा करके सीधा कर देंगे. बीजेपी शासित राज्यों में दंगा नहीं होता.

अमित शाह ने कहा कि हमारी सरकार बनने पर दंगा करने वालों को उल्टा लटकाकर सीधा करने का काम करेंगे. हम वोट बैंक की राजनीति नहीं करते. हमारी सरकार में दंगे नहीं होते हैं. नीतीश कुमार के लिए भाजपा के दरवाजे हमेशा बंद रहेंगे. वहीं सासाराम में हिंसा के बाद कार्यक्रम रद्द होने पर अमित शाह ने कहा कि मुझे सासाराम जाना था, वहां सम्राट अशोक की जयंती पर कार्यक्रम होना था, लेकिन दुर्भाग्य है कि वहां लोग मारे जा रहे हैं. गोलियां चल रही हैं. इसलिए वहीं जा सका, मैं वहां की जनता से यहीं से क्षमा मांगता हूं. अगले दौरे में मैं सासाराम में सभा जरूर करूंगा. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि बिहार में जल्द ही शांति हो.

अमित शाह ने कहा कि नीतीश और ललन को स्पष्ट कहना चाहता हूं कि आप लोग के लिए बीजेपी के दरवाजा हमेशा के लिए बंद है. नीतीश जातिवाद का जहर घोल रहे हैं और लालू जंगलराज वाले हैं. लालू के बेटे ने नीतीश को पलटू, गिरगिट, सांप कहा था लेकिन नीतीश उन्हीं लोगों के साथ चले गए. बिहार में बीजेपी सरकार बनेगी. बिहार में 2024 चुनाव में बीजेपी सभी 40 सीट जीतने जा रही है.

जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं केंद्रीय गृह मंत्री हूं. बिहार की कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है. गवर्नर से बात तो कर सकता हूं. सुबह गवर्नर को फोन किया तो जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह सवाल उठाने लगे. 2025 चुनाव में बिहार में बीजेपी की सरकार बनानी है और तीसरी बार भी नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. बिहार की जनता गलतफहमी में नहीं है. बिहार के 40 सीटों पर कमल खिलने जा रहा है.

अमित शाह ने रविवार को नवादा के हिसुआ में सम्राट अशोक जयंती कार्यक्रम को करीब 15 मिनट तक संबोधित किया. गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नीतीश बाबू को PM बनना है, तेजस्वी को CM बनना है. इनके बीच बिहार की जनता पिस रही है, लेकिन देश की जनता ने तय किया है कि मोदी को तीसरी बार भी प्रधानमंत्री बनाएंगे. इसलिए लालू जी आप ये भूल जाओ कि नीतीश कुमार आपके बेटे को मुख्यमंत्री बनाएंगे. अमित शाह ने कहा कि लालू के बेटे ने नीतीश को सांप, पलटूराम और यहां तक की गिरगिट भी कह डाला, लेकिन नीतीश बाबू प्रधानमंत्री बनने के लिए उनके साथ चले गए.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

2 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

3 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

12 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

13 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

16 घंटे ago