Bihar

सावधान! बिहार में कोरोना संक्रमण से महिला ने तोड़ा दम, नये मामलों में दर्ज हो रही बढ़ोतरी

बिहार में कोरोना के मामले अब लगातार बढ़ने लगे हैं. कोरोना के खतरनाक नए वैरिएंट की दस्तक के बाद अब प्रदेश में कोरोना मरीज की मौत भी हो गयी है. गया के कोरोना संक्रमित मरीज की यह मौत हुई है. वहीं पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार में कोरोना के 20 मरीज मिले हैं.

गया में कोरोना मरीज की मौत

गया के मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती एक कोरोना संक्रमित 70 वर्षीया महिला की शुक्रवार को मौत हो गयी. वह मखदुमपुर की रहनेवाली थी. सिविल सर्जन डॉ रंजन कुमार सिंह ने बताया कि महिला को दो दिन पहले ही सांस लेनेमें दिक्कत व कई तरह की बीमारियों को लेकर जेपीएन से मगध मेडिकल रेफर किया गया था.उन्होंने बताया कि जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए सैंपल भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारण का पता चल सकेगा. इधर शुक्रवार को गया जिले में चार और कोरोना संक्रमित मिले.

कोरोना के मामले बढ़े

कोरोना मरीजों की संख्या अब लगातार बढ़ने लगी है. शुक्रवार को पटना समेत आठ जिलों में कुल 20 मरीज मिले. सूबे में कोरोना के कुल 76 सक्रिय मरीज अब हो गये हैं. बता दें कि ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट omicron variant xbb 1.16 से भी संक्रमित मरीज बिहार में पाए जा चुके हैं. सासाराम की एक महिला को इस वायरस से संक्रमित पाया गया था.

अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग

बिहार में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखकर अब स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पतालों को गाइडलाइन जारी कर दिया गया है. कोविड टेस्ट अब तेज कर दिए गए हैं जबकि बिना मास्क के अब अस्पतालों में एंट्री पर रोक लगा दी जा रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में भाजपा सरकार! नीतीश को मनाने के मिशन में ललन, संजय कामयाब हो पाएंगे?

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…

5 घंटे ago

जेडीयू ने मान ली राज्यसभा जाने पर चर्चा की बात, विजय चौधरी बोले- फैसला नीतीश ही लेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…

6 घंटे ago

बिहार में भाजपा से सीएम कौन, नीतीश राज्यसभा गए तो सम्राट, नित्यानंद या कोई और मुख्यमंत्री?

बिहार में होली के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश…

10 घंटे ago

PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर FIR; मरीज के परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था!

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…

15 घंटे ago

होर्मुज में फंसा कच्चा तेल, क्या रूस फिर बनेगा भारत का तारणहार? जानें ‘प्लान बी’

ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…

15 घंटे ago