Bihar

BPSC व शिक्षा विभाग के बीच बैठक, शिक्षक भर्ती परीक्षा में पैटर्न वस्तुनिष्ठ करने पर विचार, निगेटिव मार्किंग की भी संभावना नहीं

स्कूलों में कक्षा 1 से 12 तक के शिक्षकों की भर्ती के लिए बीपीएससी से होने वाली परीक्षा, पैटर्न और सिलेबस सहित विभिन्न मुद्दों पर शुक्रवार को चर्चा हुई। लगभग 2.50 लाख से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति के लिए परीक्षा का पैटर्न वस्तुनिष्ठ हो सकते हैं। निगेटिव मार्किंग की संभावना नहीं है। कितने अंकों की परीक्षा होगी, इस पर अंतिम निर्णय होना बाकी है। कक्षा 1 से 12 तक के लिए परीक्षा एक साथ लिया जाए या फिर अलग-अलग। शिक्षकों की भर्ती के लिए परीक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर बैठक में प्रारंभिक विमर्श हुई।

बीपीएससी के अध्यक्ष अतुल प्रसाद की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह और सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारी मौजूद थे। सिलेबस से लेकर योग्यता तक की बिंदु पर भी अधिकारियों के बीच चर्चा हुई। नियोजित शिक्षकों और नए फ्रेश अभ्यर्थियों की एक साथ ही परीक्षा लेने, परीक्षा में उत्तीर्णता के लिए कट ऑफ मार्क्स कितना होगा इस पर भी अंतिम निर्णय होना है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए कट ऑफ 45 अंक और सामान्य के लिए 50 प्रतिशत रखा जा सकता है। वैकेंसी जल्द जारी कर दिया जाए, इससे संबंधित बिंदुओं पर चर्चा हुई।

रिक्तियां न देने पर सात जिलों के डीइओ को कारण बताओ नोटिस

शिक्षा विभाग ने नियोजन इकाइयों से रिक्तियों की जानकारी न भेजने पर सात जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है. माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने इस मामले में सात जिलों मधुबनी, सहरसा, सीतामढ़ी, दरभंगा,सीवान, मधेपुरा और बांका के जिला शिक्षा पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है. नवागत निदेशक ने आधिकारिक आदेश में स्पष्टीकण 24 घंटे के अंदर देने को कहा है. माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा है कि समय पर जवाब नहीं दिया तो संबंधित पदाधिकारी के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी.

सभी नियोजन इकाइयों से मांगी गयी थी रिक्तियों

जानकारी के मुताबिक राज्य विद्यालय अध्यापक नियमावली के क्रियान्वयन के क्रम में जिला पंचायत एवं नगर निकाय क्षेत्र की सभी नियोजन इकाइयों से रिक्तियों की जानकारी तलब की गयी थी. इस क्रम में इन जिलों से जानकारी अभी तक उपलब्ध नहीं करायी है, जिसकी वजह से रिक्तियों के सरेंडर करके नयी नियमावली की मंशा के अनुरूप नियुक्तियों के लिए रखा जाना है.

Avinash Roy

Recent Posts

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सांस्कृतिक अध्यक्ष बने समस्तीपुर के अरशद रजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…

1 घंटा ago

अमर शहीद अखिलेश राय फाउंडेशन की पहल से महिला का सफल स्पाइनल ऑपरेशन, आर्थिक सहयोग भी मिला

समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…

3 घंटे ago

बिहार में पंचायती राज विभाग का घूसखोर JE गिरफ्तार, निगरानी ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…

3 घंटे ago

छाती में 9 mm की बाती डाल देंगे, बिहार BJP प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी, की शिकायत

भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में दो लोगों को बदमाशों ने मारी गोली, भीड़ ने एक बदमाश को पीट-पीट कर मार डाला, जानें क्या है पूरा मामला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…

4 घंटे ago

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ DAV ने मनाया वार्षिकोत्सव, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ

समस्तीपुर : शहर के हरपुर एलौथ स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल ने वार्षिकोत्सव मनाया। मुख्य अतिथि…

4 घंटे ago