Bihar

बिहार में बन रहा देश का सबसे लंबा एक्स्ट्रा डोज केबल पुल, 22.76 किलोमीटर है लंबाई

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

एक्सट्रा डोज केबल के सहारे गंगा नदी पर बन रहे कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन ग्रीनफील्ड पुल का 67 पिलर (फाउंडेशन) तैयार हो गया है. पिलर के तैयार होने से सुपर स्ट्रक्चर यानि गार्डर लांचिंग का काम बीच-बीच में हो रहा है. खासकर राघोपुर साइड में बीच-बीच में गार्डर लांचिंग का काम हो रहा है. इसके साथ पुल के दोनों साइड एप्रोच रोड बनाने के काम में भी तेजी आयी है.

देश का सबसे लंबा एक्स्ट्रा डोज केबल पुल

यह पुल देश का सबसे लंबा एक्स्ट्रा डोज केबल पुल है. इसकी कुल लंबाई 22.76 किलोमीटर है. इसमें पुल की लंबाई 9.76 किलोमीटर व पुल के दोनों तरफ एप्रोच रोड की लंबाई 13 किलोमीटर है. इस पुल के तैयार होने से दक्षिण बिहार व पड़ोसी राज्य झारखंड की तरफ से आने-जाने वाले वाहनों को उत्तर बिहार जाने के लिए पटना शहर में आने की जरूरत नहीं होगी. इससे शहर में वाहनों का दबाव कम होगा.

पटना साइड में एप्रोच रोड के निर्माण में आयी तेजी

पटना की तरफ कच्ची दरगाह से पटना-बख्तियारपुर (एनएच- 30) हाइवे तक एप्रोच रोड बन रहा है. एप्रोच रोड के निर्माण में तेजी आयी है. पथ विकास निगम के आधिकारिक सूत्र ने बताया कि जमीन अधिग्रहण का काम पूरा होने से एप्रोच रोड का काम तेजी से हो रहा है. गंगा पर सिक्स लेन एक्स्ट्रा डोज केबल पुल के बनने से राघोपुर दियारा की सूरत बदलने के साथ उत्तर बिहार के लिए नयी कनेक्टिविटी होगी. सूत्र ने बताया कि पहले की अपेक्षा काम में तेजी आयी है. लगभग 4988 करोड़ की कुल लागत वाले इस पुल का पटना छोर एनएच-30 पर सबलपुर में तो वैशाली छोर एनएच-103 पर चकसिकंदर में है.

दो पिलर के बीच 160 मीटर की दूरी

सिक्स लेन पुल के निर्माण में गंगा में दो पिलर के बीच 160 मीटर की दूरी है. गंगा में मालवाहक जहाजों के आवागमन को देखते हुए यह दूरी रखी गयी है. सिक्सलेन पुल में पटना दक्षिण छोड़ की तरफ से नदी में लगभग 1.5 किलोमीटर व बिदुपुर उत्तरी छोर से नदी में लगभग 8.5 किलोमीटर पुल बन रहा है. गंगा के जलस्तर से 22 मीटर ऊंचा पुल का निर्माण हो रहा है. ताकि गंगा के अधिकतम जलस्तर से 12 से 13 मीटर के करीब ऊंचा होने पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा.

राघोपुर दियारा को जोड़ने के लिए बन रहा लिंक रोड

आधिकारिक सूत्र ने बताया कि सिक्सलेन पुल से राघोपुर दियारा को जोड़ने के लिए लिंक रोड का निर्माण भी शुरू कर दिया गया है. पाया नंबर 23 व 24 के बीच से लिंक रोड का निर्माण किया जा रहा है. लिंक रोड भी फोर लेन बन रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

2 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

3 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

12 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

13 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

16 घंटे ago