Bihar

बिहार सरकार में निकली दस हजार से ज्यादा पदों पर बंपर बहाली, यहां से कर सकते हैं सीधे अप्लाई

बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के युवाओं को 20 लाख रोजगार देने का वादा किया था. इसी क्रम में बिहार सरकार की राजस्व और भूमि सुधार विभाग (BRLRC) में दस हजार से ज्यादा पदों पर बंपर बहाली निकली है. सरकार के द्वारा इस विभाग में अमीन, कानूनगो के पदों और विशेष सर्वेक्षण असिस्टेंट बंदोबस्त अधिकारी (Bihar LRC Recruitment 2023) के लिए 10101 पदों पर बंपर बहाली निकाली है.

12 मई से पहले करें आवेदन

बिहार सरकार के द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया 13 अप्रैल से शुरू हो गयी है. योग्य अभ्यर्थी संस्थान की वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर सीधे अप्लाई कर सकते हैं. इसके साथ ही, नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.

नोटिफिकेशन के अनुसार विशेष सर्वेक्षण असिस्टेंट बंदोबस्त अधिकारी के पद के लिए अभ्यर्थी के पास AICTE से मान्यता प्राप्त और संबंधित राज्यों के SBTE पंजीकृत संस्थानों से सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट होने के साथ दो वर्ष का कार्य अनुभव होना जरूरी है. इसके साथ ही, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो के लिए AICTE द्वारा अनुमोदित और SBTE पंजीकृत संस्थानों से सिविल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा के साथ दो वर्ष का कार्य अनुभव होना जरूरी है.

क्लर्क के लिए ग्रेजुएट होना है जरूरी

बिहार सरकार की राजस्व और भूमि सुधार विभाग के द्वारा निकाली गयी बहाली में अमीन के अभ्यर्थियों के पास कम से कम AICTE द्वारा अनुमोदित और संबंधित राज्यों के SBTE पंजीकृत संस्थानों से सिविल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा की शैक्षणिक योग्यता होना जरूरी है. जबकि अमीन के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए. आवेदक की आयु सीमा 18 से 31 वर्ष तक रखी गयी है. चयनित अभ्यर्थियों को ग्रेड के अनुसार वेतन और भत्ता दिया जाएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

हम इ सब कुछ नहीं जानते, क्या बने हैं; पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनने पर बोले अनंत सिंह

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने…

3 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन में हाईटेक जिम और सिंथेटिक ट्रैक की होगी व्यवस्था

समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…

3 घंटे ago

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

4 घंटे ago

ताजपुर BRC में भ्रष्टाचार का बोलबाला ! लेखापाल, हेडमास्टर और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड में कार्यरत एक महिला शिक्षक द्वारा की गई…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग कर लायी जा रही 405 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…

6 घंटे ago

6 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार के सरकारी स्कूलों का टाइम; सुबह 6.30 बजे आना होगा स्कूल, 7 बजे पहली घंटी, छुट्टी कब?

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…

7 घंटे ago