Bihar

बिहार बिहार में नई नियुक्ति वाले शिक्षकों का तय हुआ वेतन, जानिए किस कक्षा के टीचर को कितनी सैलरी मिलेगी?

बिहार की नीतीश सरकार ने नई नियुक्ति वाले शिक्षकों का वेतन तय कर दिया है। जिस पर बहुत जल्द कैबिनेट की मुहर लगने वाली है। शिक्षा विभाग के प्रशासी पदवर्ग समिति ने वेतनमान तय किया है। जिसमें वेतन के 4 स्लैब बनाए गए हैं। पहला स्लैब में कक्षा एक से पांच तक, दूसरे स्लैब में कक्षा 6 से 8वीं तक, तीसरे स्लैब में कक्षा 9 से 10वीं तक और चौथे और आखिर स्लैब में कक्षा 11 से 12वीं के शिक्षकों का वेतन तय किया गया है। नए वेतनमान से सरकार पर अरबों का अतिरिक्त खर्च आएगा। अब आपको बताते हैं कि किस कक्षा के शिक्षक को कितनी सैलरी मिलेगी

यी नियुक्ति वाले शिक्षकों का वेतनमान

पहला स्लैब- 
कक्षा 1 से 5वीं तक- 25 हजार (वेतन)
दूसरा स्लैब-
कक्षा 6 से 8वीं तक- 28 हजार (वेतन)
तीसरा स्लैब-
कक्षा 9 से 10वीं तक – 31 हजार (वेतन)
चौथा स्लैब-
कक्षा 11 से 12वीं तक- 32 हजार(वेतन)

शिक्षकों के तय हुए इस वेतनमान से आने वाले समय में सरकार पर भारी-भरकम आर्थिक बोझ पड़ने वाला है। अभी 11वीं से 12वीं तक के 57 हजार से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती होनी है। वहीं माध्मिक के लिए 9 हजार से ज्यादा पदों पर शिक्षकों को नियुक्त किया जाना है। वहीं दूसरी तरफ शिक्षक अभ्यर्थी नए वेतनमान से संतुष्ट नहीं है। और इस वेतन को बहुत कम बता रहे हैं।

वहीं एडीजी मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने जानकारी देते हुए कहा कि जल्द ही 21 हजार 391 सिपाहियों की भर्ती होगी। जिसकी नियुक्ति के लिए केंद्रीय सिपाही चयन पर्षद को अनुशंसा भेजी गई है। जल्द ही विज्ञापन निकलेगा और फिर लिखित और शारीरिक परीक्षा का आयोजन होगा। सिपाही भर्ती के लिए योग्यता इंटर पास होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

3 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

4 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

6 घंटे ago

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

23 घंटे ago