Bihar

बिहार के मोतिहारी, कटिहार, दरभंगा और सीवान में NIA की रेड, PFI कनेक्शन की तफ्तीश

प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया यानी PFI से जुड़े कई लोगों के खिलाफ जांच एजेंसी NIA ने फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तरप्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश समेत कई अन्य राज्यों के करीब 17 लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन चलाया. इसी क्रम में बिहार के दरभंगा, सीवान, कटिहार और मोतिहारी में एनआईए की रेड की सूचना है. बताया जा रहा है कि एनआई टी की टीम ने राज्य के अन्य जिलों में भी दबिश दी है.

बिहार के दरभंगा स्थित उर्दू बाजार के लोकेशन सहित कई अन्य ठिकानों पर छापेमारी की गई. इसी क्रम में बिहार के पूर्वी चंपारण के मोतिहारी स्थित कुआंवा गांव इलाके में सज्जाद अंसारी के आवास सहित अन्य लोकेशन में भी सर्च ऑपरेशन चलाया गया. वहीं सीवान के नगर थाना पुलिस की सहयोग से एक घर के परिजन से एनआईए ने पूछताछ की, जबकि कटिहार के रौतारा थाना क्षेत्र में भी एनआईए ने छापा डाला.

बता दें कि बिहार में एनआईए की रेड की पहली सूचना मोतिहारी के कुआंवा गांव में से आई जहां सज्जाद अंसारी के घर रेड डाली गई. सज्जाद अंसारी सऊदी अरब में करता है काम विदेश में काम करने के दौरान प्रतिबंधित संगठन से जुड़े कुछ लोगों के संपर्क में आने की खबर है. इससे जुड़े मामले की पड़ताल के बाद हुई आज की ये कार्रवाई की गई है. जांच एजेंसी के सूत्र के मुताबिक, इरशाद नाम के एक अन्य आरोपी को पिछले कुछ दिनों पहले गिरफ्तार किया गया था. उसकी गिरफ्तारी के बाद ही जांच एजेंसी को कई नए इनपुट्स मिले थे.

बता दें कि देश में विध्वंसक कार्रवाई की साजिश के खिलाफ देश की महत्वपूर्ण संस्था NIA की टीम ने पूर्वी चंपारण में एक बार फिर कार्रवाई की. करीब तीन महीने पहले PFI के सक्रिय सदस्य के रूप में चिन्हित गिरफ्तार इरशाद की निशानदेही पर NIA ने इरशाद चकिया के हरपुर किशुनी गनव में छापेमारी कर इरशाद को गिरफ्तार किया था. इसके पास से PFI से जुड़े कई दस्तावेज और देश विरोधी गतिविधियों की जानकारी इकट्ठा की गई थी. इरशाद की निशानदेही पर NIA की टीम में कुआंवा गांव में दस्तक दी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

1 मिनट ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

7 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

13 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

14 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

14 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

14 घंटे ago