Bihar

बिहार में दिखेगा ‘कालवैशाखी’ का असर, 10 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान की आशंका, 30 अप्रैल तक रहेगा प्रभाव

बिहार में काल बैसाखी का असर देखा जा रहा है और इसके कारण बारिश व आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही बिहार में पश्चिमी विक्षोभ का भी प्रभाव दिख रहा है. काल बैशाखी की सक्रियता से बारिश के आसार हैं. इसके असर से पटना समेत कई जिलों में गुरुवार सुबह हल्की बूंदाबूंदी ने मौसम खुशगवार कर दिया. कई क्षेत्रों में आसमान में बादल भी दिखे. मौसम विभाग ने गुरुवार को भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया समेत 10 जिलों में के लिए अलर्ट जारी किया है. इन जिलों के एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है. वहीं, 33 जिलों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं. इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.

मौसम विभाग ने 28 अप्रैल को पटना, गया, नालंदा, बेगूसराय समेत 14 जिलों में, 29 अप्रैल को पश्चिम-पूर्वी चंपारण सीवान, सारण समेत 19 जिलों में और 30 अप्रैल को पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, पूर्णिया, बेगूसराय, जमुई, सीतामढ़ी समेत पूरे बिहार में बारिश का अलर्ट जारी किया है.

गुरुवार की सुबह से ही पटना समेत कई इलाकों में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के 5 जिलों में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं अगले 3 दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि बारिश और तेज हवा के दौरान अपने घरों में ही रहे बाहर निकलने से हर हाल में बचें. मौसम विभाग ने आज बिहार के 10 जिलों-भोजपुर, पटना, औरंगाबाद, बक्सर, कैमूर, रोहतास, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, सारण में बिजली, हल्की बारिश की संभावना जताई गई है.

इन जिलों में येलो अलर्ट

वहीं, 29 और 30 अप्रैल को फिर से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. इस दौरान 19 जिलों के लिए आंधी-बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, 29 और 30 अप्रैल को एक बार फिर से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. बिहार के 19 जिले- पटना, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, रोहतास, बक्सर समेत अन्य जिलों में आंधी, बारिश, तेज हवा, को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है.

क्या होता है काल बैसाखी?

‘काल बैसाखी’ का नाम आपने सुना तो होगा, लेकिन इसके बारे में पूरी तरह से जानकारी शायद न हो. काल बैसाखी का अर्थ बैसाख माह में होने वाली बरसात से है जिसमें मानसून के पूर्व तेज बारिश होती है. इस दौरान बिजली कड़कना और आंधी तूफान आना सामान्य बात है. यह यह वर्षा पूर्वी भारत में खास तौर पर असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, झारखंड के साथ ही बिहार जैसे राज्यों में होती है. इसका अन्य नाम हार्वेस्टर है और असम में बारदोली झिडा कहा जाता है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

1 घंटा ago

लापरवाही छोड़ें नहीं तो होगा खतरा, समस्तीपुर में RPF जवानों ने लोगों को किया जागरूक

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…

7 घंटे ago

चकनूर गोलीकांड में जख्मी युवक के दोनों दोस्त हुए फरार, गतिविधि संदिग्ध, दोनों पर पहले से भी दर्ज है अलग-अलग FIR

एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…

9 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

20 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

21 घंटे ago