ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने वैशाली जिला परिषद के तत्कालीन सहायक इंजीनियर शिशिर कुमार और भागलपुर के कुख्यात अपराधी अखिलेश यादव की अवैध संपत्ति जब्त कर ली। शिशिर की 2 करोड़ 71 लाख रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की गई है। संपत्तियों का यह सरकारी मूल्य है। बाजार मूल्य इससे कहीं अधिक है। इन अचल और चल संपत्तियों की संख्या 23 है, जो मुजफ्फरपुर, वैशाली समेत अन्य स्थानों पर मौजूद हैं। इसमें जमीन के प्लॉट, मकान, बैंक खाते समेत अन्य परिसंपत्तियां शामिल हैं।
शिशिर कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध इकाई ने (ईओयू) ने तीन-चार साल पहले मुकदमा कर इनके ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान कई पैसे के लेन-देन से संबंधित कई अहम दस्तावेज मिले थे, जिनकी जांच में पता चला कि कई खातों से घुमाने के बाद इनके अपने और करीबियों के खातों में लाखों रुपये ट्रांसफर किए गए थे। इन्होंने इस काली कमाई का निवेश जमीन-जायदाद में बड़ी संख्या में किया था। इसी आधार पर ईडी ने पीएमएलए (प्रीवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट) के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।
इसके अलावा भागलपुर के गोपालपुर के कुख्यात अपराधी अखिलेश यादव की 2 करोड़ 8 लाख की संपत्ति जब्त की गई है। यह सरकारी दर के आधार पर है। इन चल और अचल संपत्तियों की संख्या 29 है। इसमें भागलपुर और गोपालपुर में एक दर्जन से अधिक जमीन के प्लॉट और कुछ मकान शामिल हैं। आसपास के इलाकों में भी इनके जमीन के प्लॉट मौजूद हैं। इसने सभी संपत्तियां आपराधिक गतिविधि के जरिए ही बनाई है। इस वजह से ईडी ने इसके खिलाफ संपत्ति जब्ती की कार्रवाई की है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के स्टेशन रोड स्थित एक होटल में ठहरे झारखंड के चार…
समस्तीपुर : समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के मंथन सभागार में शुक्रवार को मंडल रेल…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर वार्ड संख्या-5 में शुक्रवार की रात एक बंद…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से शराब के नशे में हंगामा…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…
समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…