Bihar

बिहार मे 1832 जुलूस निकले, सासाराम और नालंदा मे ही कोहराम क्यों ? CS-DGP ने दी कड़ी चेतावनी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

रामनवमी जुलूस के बाद बिहार में हिंसा और बबाल की घटनाओं के बाद बिहार पुलिस के मुखिया आरएस भट्टी और चीफ सेक्रेटरी आमिर सुबहानी ने उपद्रवी तत्वों को कड़ी चेतावनी दी है। कहा गया है कि कहीं भी गड़बड़ी करने वालों को किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों की पहचान करके सख्त कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। ये बातें मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने पुलिस मुख्यालय सरदार पटेल भवन स्थित सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में कही। दोनों अधिकारियों का लहजा काफी सख्त दिखा।

अब तक 109 गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने पूरी स्थिति की उच्चस्तरीय समीक्षा की है। यह भी बताया कि रामनवमी के मौके पर राज्य भर में 1832 जुलूस निकले, जिसमें दो शहरों बिहारशरीफ और सासाराम को छोड़कर अन्य सभी में इनका समापन शांतिपूर्ण तरीके से हो गया। इसकी गहन समीक्षा की जा रही है। वहीं, मुख्य सचिव के साथ मौजूद डीजीपी आरएस भट्टी ने कहा कि बिहारशरीफ और सासाराम में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।

बिहारशरीफ में रैपिड एक्शन फोर्स की 4 कंपनियां तैनात कर दी गईं हैं। अब तक 109 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों शहरों में उपद्रव करने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि सासाराम में बम विस्फोट मामले में सघन जांच के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) और श्वान दस्ता की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। अब तक की जांच में यह पता चला कि बम के रख-रखाव में असावधानी या बनाने में विस्फोट हुआ है। घायल सभी 6 आरोपितों का इलाज चल रहा है। ठीक होने के बाद इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा :

मुख्य सचिव ने कहा कि हर कीमत पर राज्य में शांति व्यवस्था बहाल की जाएगी। रामनवमी त्योहार को लेकर सभी जिलों के साथ प्रशासनिक स्तर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की गई थी। इसके आधार पर सभी जिलों में पर्याप्त बल तैनात किए गए थे। फिर भी दो स्थानों पर हिंसा भड़क गई। इसके दोषी लोगों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य सभी माध्यमों की जांच चल रही है। डीजीपी ने कहा कि इस उपद्रव में बिहारशरीफ में सिर्फ एक व्यक्ति की मौत हुई है। शांति व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जायेगा। बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र में ऐहतियातन धारा 144 लागू कर दी गई है। उपद्रव करने वालों से कानूनी तरीके से निपटा जाएगा। इस मौके पर गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद और एडीजी (मुख्यालय) जितेंद्र सिंह गंगवार मौजूद थे।

बिहारशरीफ व सासाराम में कल तक इंटरनेट सेवा बंद

रामनवमी के दिन सासाराम और बिहारशरीफ में दो गुटों में हिंसा झड़प के बाद प्रशासन ने दोनों शहरों में इंटरनेट सेवा पर लगाई पाबंदी बढ़ा दी है। अब 4 अप्रैल तक वहां इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी। बिहारशरीफ और सासाराम में कंट्रोल रूम भी खोले गए हैं। प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि के निर्देश पर दोनों शहरों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए दर्जनों मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

DRM चौक के पास मगरदही मोहल्ले में महिला रेलकर्मी से चेन छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही मोहल्ले में डीआरएम चौक के पास स्थित काली…

27 मिनट ago

समस्तीपुर की दो बहनों का कमाल; बड़ी बहन प्राची ने UPSC में हासिल की थी 28वीं रैंक, अब छोटी बहन प्रज्ञा वैज्ञानिक बनने की राह पर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड स्थित तेलनी गांव की दो सगी बहनों ने…

6 घंटे ago

डांस चैंपियनशिप में सतिश नृत्यशाला के पांच विद्यार्थियों ने जीते पदक, नेशनल के लिए चयनित; सुप्रिया ने जीता स्वर्ण, चार अन्य विद्यार्थियों को रजत पदक

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा में विगत एक नवंबर को आयोजित बिहार डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबला जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में…

22 घंटे ago