बिहार के भोजपुर जिले में बड़ी बैंक लूट होते-होते बच गई। शाहपुर स्थित दक्षिण बिहार बैंक की शाखा में बुधवार सुबह अचानक हथियारबंद लुटेरे पहुंच गए और बैंक कर्मियों पर बंदूक तान दी। फिर मैनेजर से मारपीट की गई। हाथापाई के दौरान बंदूक जाम हो गई और उसमें से गोली नहीं निकली तो लुटेरे दुम दबाकर भाग खड़े हुए। हालांकि, इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। बता दें कि बिहार में बीते दो महीने के भीतर आधा दर्जन बैंक लूट की वारदात हो चुकी है।
जानकारी के मुताबिक भोजपुर जिले के शाहपुर में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा में बुधवार को नकबपोश बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। सुबह करीब 10.30 बजे की घटना है। बताया जा रहा है कि तीन हथियारबंद बदमाश अचानक बैंक में घुसे और कर्मचारियों पर पिस्टल तान दी। इसके बाद मैनेजर से हाथ ऊपर करने के लिए कहा गया।
इस दौरान बदमाश मैनेजर को पीटने लगे। किसी ने पीछे से लुटेरों को धक्का दिया तो हाथापाई होने लगी। इस दौरान बंदूक जाम हो गई और गोली नहीं चली। इसके बाद सभी बदमाश मौके से बिना पैसे लिए ही भाग निकले। इस तरह बड़ी बैंक लूट होते-होते बच गई। अगर बंदूक से गोली चल जाती तो जनहानि भी हो सकती थी।
लगातार बैंक लूट से उठ रहे सवाल
बिहार में लगातार हो रही बैंक लूट की वारदातों से कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पिछले महीने समस्तीपुर जिले में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की ही अलग-अलग शाखाओं से तीन बार लूट हुई, जिनमें लुटेरे 41 लाख रुपये उड़ाकर भाग गए। इसी महीने सारण जिले के सोनपुर में बदमाशों ने पीएनबी शाखा से करीब 13 लाख रुपये लूट लिए। एक दिन पहले मंगलवार को जमुई जिले के चकाई बाजार में लुटेरे ग्राहक बनकर आए और 16 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…