Bihar

बिहार में पीएम आवास का फंड लेकर घर नहीं बनानेवालों पर गिरेगी गाज, सरकार ने 2 लाख लोगों को भेजा रेड-व्हाइट नोटिस

सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के 2.21 लाख लाभार्थियों नोटिस भेजा गया है। ग्रामीण विकास विभाग के समीक्षा में सामने आया है कि रुपये लेने बाद भी लाभार्थियों ने तय समय सीमा बीत जाने के बाद भी आवास का निर्माण पूरा नहीं किया है।

ऐसे में लाभार्थियों के साथ आवास निर्माण की मॉनिटरिंग करने वाले 347 सरकारी कर्मियों (309 आवास सहायकों और 38 आवास पर्यवेक्षकों) के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

इस बीच विभागीय कर्मियों के साथ आवास योजना का लाभ लेने वालों की शिकायत है कि निर्माण सामग्री पर महंगाई की मार और मजदूरी दर कम होने के कारण आवास अधूरा है।

शासन की समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार, विभाग ने पीएमएवाई-जी के तहत पूरी राशि मिल जाने के बाद भी मकान का निर्माण पूरा नहीं करने पर 94,027 लाभार्थियों को ‘रेड नोटिस’ दिया है। वहीं, 1 लाख 27 हजार 463 को ‘व्हाइट नोटिस’ भेजा है।

बता दें कि ‘रेड नोटिस’ उनके खिलाफ भेजा जाता है, जिनके विरुद्ध विभाग कानूनी कार्रवाई की तैयारी हो रही है। व्हाइट नोटिस उल्लंघनकर्ताओं को योजना के तहत घर का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने की चेतावनी के तौर पर भेजा जाता है। इनमें ऐसे लाभार्थी हैं जिन्होंने कुल 1.20 लाख रुपये की तुलना में 40 से लेकर 80 हजार रुपये तक की राशि का भुगतान प्राप्त कर लिया है।

नहीं तो आजीवन हो जाएंगे वंचित

सवा दो लाख परिवारों को नोटिस देने के प्रश्न पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार का कहना है कि सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना है। लाभार्थी को पूरे जीवन काल एक बार आवास योजना का लाभ देने का प्रविधान है। ऐसे में सरकार की कोशिश है कि योजना का लाभ लेने वाले हर हाल में आवास का निर्माण सुनिश्ति करें। इसी संर्दभ में 2 लाख 21 हजार 490 लाभार्थियों को नोटिस (रेड और व्हाइट दोनों) दिया गया है। नोटिस को गंभीरता से नहीं लेने वाले आजीवन आवास योजना से वंचित हो जाएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

8 घंटे ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

9 घंटे ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

9 घंटे ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

14 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

16 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

20 घंटे ago