Samastipur

पुलिस को देख 30 फीट गहरे नहर में कूदा युवक; शराब के नशे में होने की चर्चा, जख्मी हालत में रेफर

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर [रामरूप राय] :- समस्तीपुर में पुलिस को देख एक युवक 30 फीट गहरे नहर में कूद गया। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए PHC में ले जाया गया, लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। घटना मोहिउद्ददीननगर थाना के मोहिउद्ददीननगर बाजार के गुदरी इलाके की है। युवक की पहचान इसी थाने के करीमनगर गांव के सरपंच चिंता देवी के 25 वर्षीय बेटे अजय चौधरी के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि अजय राज मिस्त्री का काम करता है। देर शाम काम निपटाने के बाद पैदल घर की ओर लौट रहा था। युवक एक बार शराब के नशे में पूर्व में गिरफ्तार हो चुका है। लोगों ने बताया कि युवक बाजार की ओर से गुजर रहा था तो उसने पुलिस को देखा। पुलिस टीम को देख युवक भागने लगा। पुलिस के पीछे करने पर नहर में कूद गया। लोगों का कहना है कि नहर में पानी नहीं था। इस कारण युवक सीधा जमीन पर जा गिरा जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

हल्ला होने पर आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से युवक को अस्पताल पहुंचाया है। जहां से युवक को प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया है। बताया गया है कि युवक शराब पीने के आरोप में इससे पूर्व एक बार जेल जा चुका है। ऐसी चर्चा है कि वो शराब के नशे में था, पुलिस से बचने से लिए वह नहर में कूद गया।

Avinash Roy

Recent Posts

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

12 मिनट ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

3 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : अब गांव-गांव होगी गंभीर बीमारियों की जांच, स्वास्थ्य संस्थानों में गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग का अभियान शुरू

समस्तीपुर : जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बुधवार से गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग…

4 घंटे ago

बिहार में 6 करोड़ लोगों का होगा घर-घर हेल्थ चेकअप, 30+ उम्र वालों की स्क्रीनिंग, जानें किन बीमारियों की होगी जांच

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…

6 घंटे ago