Bihar

अमित शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे कुशवाहा, क्या फिर से NDA में होगी वापसी?

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार की सियासत से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जेडीयू से अगल होकर नई पार्टी बनाने वाले RLJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने दिल्ली पहुंचे। कुशवाहा के साथ बिहार बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल भी मौजूद रहे। नॉर्थ ब्लॉक में दोनों नेताओं की मुलाकात हो रही है। इस सियासी मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही कुशवाहा की वापसी एनडीए में हो सकती है।

दरअसल, उपेंद्र कुशवाहा के जेडीयू से अलग होने के बाद से ही यह कयास लगाया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले उनकी पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल का बीजेपी के साथ गठबंधन हो सकता है, हालांकि न तो बीजेपी और ना ही कुशवाहा की तरफ से ही अबतक गठबंधन को लेकर स्पष्ट तौर पर कोई बात कही गई है। आज जब कुशवाहा अमित शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे तो एक बार फिर से कयासों का बाजार गर्म हो गया है।

बता दें कि जेडीयू से अलग नई पार्टी बनाने के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने पिछले दिनों बिहार के विभिन्न जिलों की यात्रा की थी। यात्रा के दौरान कुशवाहा ने नीतीश सरकार की नाकामियों की जानकारी लोगों दी और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की खुलकर तारीफ की थी। इस दौरान कई ऐसे मौके आए जब कुशवाहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महिमा मंडन करते नजर आए। कुशवाहा ने दावा किया था कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोई विकल्प नहीं है और ना ही 2024 लोकसभा चुनाव के लिए उनके सामने कोई चुनौतियां है।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

1 घंटा ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

2 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

5 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

5 घंटे ago