Samastipur

Samastipur Town मीडिया की खबर का बड़ा असर, जिला शिक्षा पदाधिकारी ने आरोपी हेडमास्टर को किया सस्पेंड

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/वारिसनगर :- राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय भादोघाट उत्तरवारी टोल के प्रभारी प्रधानाध्यापिका सुभद्रा कुमारी द्वारा बच्चों से किताब ढुलवाये जाने के मामले की जांच वारिसनगर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से करायी गयी। आरोप सत्य पाये जाने के बाद प्रभारी एचएम के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की गयी। जिसके बाद सुभद्रा कुमारी को निलंबित कर दिया गया। DEO मदन राय ने बताया कि चिलचिलाती धूप में बच्चों से माथे पर किताब ढुलवाने के मामले में आरोपी एचएम को निलंबित किया गया है। Samastipur Town मीडिया ने इस खबर को प्रमुखता से प्रसारित किया था। एक बार फिर Samastipur Town की खबर का असर हुआ है।

दरअसल वारिसनगर में तीन बच्चे तेज धूप में सिर पर किताब के बंडल उठाकर स्कूल ले जाते नजर आए थे। भीषण गर्मी में बच्चों से स्कूल के प्रभारी एचएम सुभद्रा कुमारी ने काम कराया था। बच्चों के जान के साथ खिलवाड़ किया था। सभी बच्चे 9 साल के हैं जिनसे सिर पर रखकर किताबों के बंडल को आधा किलोमीटर तक ढुलवाया गया था।

बच्चों को किताब ढोने का आदेश स्कूल के प्रभारी एचएम सुभद्रा देवी ने दिया था। कहा था कि चौक पर किताब का बंडल रखा हुआ है जाकर ले आओ। प्रधानाध्यापक के ऐसा कहते ही बच्चे भीषण गर्मी और तेज धूप में स्कूल से चौक गये और किताब का बंडल माथे पर उठाकर स्कूल लेकर पहुंचे। इसी दौरान किसी ने बच्चों का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर उसे वायरल कर दिया।

सोशल मीडिया पर लोग कमेंट्स कर रहे हैं कि यह बालश्रम कानून का उल्लंघन है। दरअसल यह पूरा मामला समस्तीपुर के उत्तरबारी टोल स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय भादोघाट का है। जहां के 3 बच्चों से किताब ढुलवाया गया। बच्चों ने बताया कि स्कूल की हेडमास्टर सुभद्रा देवी उर्फ मुन्नी देवी के कहने पर वे किताब लाने चौक गया था। जो स्कूल से करीब आधा किलोमीटर दूर पड़ता है। वीडियो में बच्चे माथे पर कड़ी धूप में किताब का बंडल लाते सड़क पर दिखे थे।

तीनों बच्चों का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद जब स्कूल की एचएम सुभद्रा देवी से पूछा गया कि उन्होंने ऐसा आदेश क्यों दिया कि बच्चों को इस कड़ी धूप में ऐसा करना पड़ा। तब सुभद्रा देवी ने बताया कि तीसरी कक्षा का 22 सेट किताब उन्हें किशनपुर से मिला था। पैसेजर की भीड़ होने के कारण किताब को ऑटो चालक ने चौक पर ही उतार दिया था। जिसके बाद वह किताब को छोड़कर स्कूल चली गयी और वहां के तीन बच्चों को भेजकर किताब मंगवाई। इस कड़ाके की धूप और भीषण गर्मी में सरकारी स्कूल के बच्चों को माथे पर किताब का बंडल लिये देख वहां से गुजरने वाले लोग भी हैरान रह गये।

बच्चों से इस तरह तेज धूप में काम कराये जाने को लेकर एचएम के प्रति लोगों में आक्रोश देखने को मिला। मामला संज्ञान में आने के बाद डीईओ मदन राय ने बीईओ से इसकी जांच करवाई थी जिसमें आरोप सही पाया गया। जिसके बाद प्रभारी एचएम सुभद्रा देवी पर निलंबन की कार्रवाई की गयी है।

एक ओर जिले के डीएम भीषण गर्मी में बच्चों को हो रही परेशानियों को देखते हुए आवश्यक कदम उठा रहे हैं। स्कूल का समय बदला गया है तो वही पांचवी कक्षा के स्कूलों को बंद कर दिया गया है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि बच्चों को किसी तरह की दिक्कत ना हो और वे इस कड़ी धूप से बीमार ना पड़ जाए। वही दूसरी ओर स्कूल के एचएम द्वारा 41 डिग्री टेंप्रेचर और चिलचिलाती धूप में बच्चों से माथे पर किताबों का बंडल धुलवाया गया। Samastipur Town मीडिया ने इस खबर को प्रमुखता से प्रसारित किया था। Samastipur Town की खबर का असर हुआ है। आरोपी प्रभारी एचएम सुभद्रा कुमारी को निलंबित कर दिया गया है।

वायरल वीडियो यहां देखें…

Avinash Roy

Recent Posts

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

4 घंटे ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

7 घंटे ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

7 घंटे ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

22 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

22 घंटे ago