Bihar

बिहार हिंसा पर अमित शाह ने राज्यपाल से की बात, राज्य में पैरामिलिट्री फोर्स भेजने का फैसला

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह फिलहाल बिहार में हैं. यहां रविवार को उन्होंने राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से बात की. इस दौरान राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर चर्चा की. गृह मंत्रालय ने बिहार के सासाराम और कुछ इलाक़ों में हिंसा की. घटनाओं को लेकर रिपोर्ट मांगी है. पैरामिलिट्री फोर्स की कुछ टुकड़ियां भेजी जा रही हैं.

गौरतलब है कि राज्य मचे हंगामे के बीच शाह का सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के पटना फ्रंटियर का रविवार को प्रस्तावित दौरा रद्द कर दिया गया है. एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि जिस समारोह में शाह एसएसबी के नौ प्रतिष्ठानों को जनता को समर्पित करने और पटना फ्रंटियर के नए भवन के लिए ‘भूमि पूजन’ करने वाले थे, उसे ‘‘अपरिहार्य कारणों से रद्द कर दिया गया है.”

शनिवार की शाम को यहां पहुंचे गृह मंत्री शाह अब एक जनसभा को संबोधित करने के वास्ते रविवार दोपहर में नवादा जिले के हिसुआ के लिए रवाना होंगे. नवादा में डेरा डाले भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री जिबेश कुमार मिश्रा ने फोन पर कहा, ”नवादा में कार्यक्रम जारी है. जिले में शांति बहाल है और अन्य जगहों की तरह यह गड़बड़ी से प्रभावित नहीं है.”

उल्लेखनीय है कि रोहतास जिले के सासाराम के शाह के दौरे को रामनवमी के दौरान हुए सांप्रदायिक तनाव के कारण रद्द कर दिया गया है. इसके अलावा, सांप्रदायिक तनाव से नवादा से बमुश्किल 40 किलोमीटर दूर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह जिला बिहारशरीफ भी प्रभावित है. दोनों दंगा प्रभावित शहरों में अबतक कुल 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को बिहार पहुंचे और सांप्रदायिक तनाव के कारण उनके रविवार के एक कार्यक्रम को रद्द किए जाने को लेकर भाजपा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के बीच आरोप-प्रत्यारोप लगाए गए. शाह पटना शहर के एक होटल में ठहरे हुए हैं, जहां उन्होंने देर शाम प्रदेश भाजपा नेताओं से मुलाकात की.

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के पटना फ्रंटियर का रविवार को प्रस्तावित दौरा रद्द कर दिया गया है. एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि जिस समारोह में शाह एसएसबी के नौ प्रतिष्ठानों को जनता को समर्पित करने और पटना फ्रंटियर के नए भवन के लिए ‘भूमि पूजन’ करने वाले थे, उसे ‘‘अपरिहार्य कारणों से रद्द कर दिया गया है.”

शनिवार की शाम को यहां पहुंचे गृह मंत्री शाह अब एक जनसभा को संबोधित करने के वास्ते रविवार दोपहर में नवादा जिले के हिसुआ के लिए रवाना होंगे.

भाजपा के प्रमुख रणनीतिकार माने जाने वाले शाह को रोहतास जिले के सासाराम शहर में आयोजित एक समारोह में भी भाग लेना था, जिसे रामनवमी शोभायात्रा के दौरान बृहस्पतिवार शाम से शुरू हुई सांप्रदायिक हिंसा के मद्देनजर स्थगित कर दिया गया. सासाराम में शुक्रवार को हिंसा की सूचनाएं सामने आईं. सासाराम समारोह मौर्य सम्राट अशोक की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाना था.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

3 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

4 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

4 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

4 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में आर्मी जवान के बंद घर से करीब 5 लाख के जेवर, नगद व अन्य सामानों की चोरी, पहले भी 4 बार हो चुकी है चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत लगुनियां सूर्यकंठ वार्ड-37 स्थित संत कबीर…

5 घंटे ago