केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज से बिहार दौरा शुरू हो गया। अमित शाह पटना एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। कल यानी 2 अप्रैल को नवादा आएंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अमित शाह के स्वागत की सभी तैयारियां कर ली हैं। जिले के हिसुआ इंटर विद्यालय स्थित मैदान में गृह मंत्री अमित की आम सभा होगी, जिसके लिए मंच और पंडाल तैयार हो चुका है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज शाम यानी 1 अप्रैल को पटना पहुंच चुके हैं। वे यहां वरिष्ठ नेताओं के साथ आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति पर विचार करेंगे। फिर, रविवार को नवादा के हिसुआ में जनसभा को संबोधित करेंगे। अमित शाह अपने बिहार दौरे पर सासाराम और नवादा में जनसभा संबोधित करने वाले थे, लेकिन सासाराम में रामनवमी पर हुई हिंसा के बाद उनका सासाराम दौरा रद्द हो गया है। अब शाह पटना से सीधे नवादा पहुंचेंगे।
चाक-चौबंद की सुरक्षा व्यवस्था
गृह मंत्री अमित शाह के दौर से एक दिन पहले ही राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा और विवेक ठाकुर नवादा पहुंच चुके हैं। भाजपा संगठन के कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी जगह-जगह तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। कुछ देर पहले यहां अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर बनाए गए हेलीपैड पर ट्रायल के तौर पर एक विमान की लैंडिंग कराई गई। सुरक्षा जांच एजेंसियों ने हेलीपैड से लेकर मंच और पूरे रास्ते का जायजा लिया है। सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।
गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में किसी भी तरह की कोई चूक न हो, इसके लिए हिसुआ के पूर्व विधायक अनिल सिंह स्वयं कार्यक्रम स्थल पर कैंप कर रहे हैं। नेताओं ने स्थलीय जांच से पहले हिसुआ के पूर्व विधायक अनिल सिंह के आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और मीडिया के साथ प्रेस वार्ता भी किया।
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…
बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…
ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…
समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…
समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…