Bihar

बिहार में बोले अमित शाह, ‘नीतीश कुमार को बीजेपी NDA में नहीं लेने वाली’; हिंसा पर यह कहा

नवादा के हिसुआ में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह पहुंच चुके हैं। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने सबसे पहले बिहार में हिंसा पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सासाराम में अशोक जयंती में जाना था। वहां गोली चल रही है, नहीं जा सका। सासाराम की जनता से झमा मांगा, मैं वहां जरूर जाऊंगा। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि मैं गृह मंत्री हूं, बिहार मेरे हिस्से में है। नीतीश कुमार शांति नहीं ला सकते है। बिहार में शांति हो, इसलिए गवर्नर को फोन किया। इससे ललन जी बुरा मान गए।

बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह के साथ ही भाजपा के कई और दिग्गज नेता भी पहुंचे हैं। उनके साथ ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, बिहार में प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी भी मंच पर मौजूद हैं।

पोस्टर एवं तोरण द्वार से सजा हिसुआ

अमित शाह के आगमन को लेकर उनके स्वागत में पूरे शहर को पोस्टर से सजा दिया गया है। अलग-अलग स्थलों पर दर्जनों तोरण द्वार बनाए गए हैं। भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नेताओं के द्वारा स्वागत संदेश लिखे कई तोरण द्वार बनाए गए हैं। राजगीर रोड से लेकर इंटर विद्यालय हिसुआ तक दर्जनों तोरण द्वार बने हैं। इसके अलावा नवादा रोड एवं गया रोड में भी कई तोरण द्वार बनाए गए हैं।

पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक अमित शाह

अपने संबोधन के बाद हिसुआ में ही पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक भी करेंगे। सासाराम में होने वाले सभा को रद्द कर देने के बाद हिसुआ में समय के अनुसार कार्यक्रम होने की उम्मीद है। पार्टी के तमाम नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ ही आम जिलेवासियों में अमित शाह के सुनने व उन्हें एक नजर देखने को लेकर काफी उत्सुकता है। भाजपा का कहना है कि हिसुआ में शाह की सभा एतिहासिक होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

2 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

3 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

3 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

4 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

4 घंटे ago