Bihar

आज लगेगा नीतीश कुमार का जनता दरबार, इन विभागों से जुड़ी शिकायत सुनेंगे CM

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज एक बार फिर से जनता दरबार लगेगा. जिसमें सीएम लोगों की समस्याओं को सुनेंगे और ऑन स्पॉट समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश देंगे. मुख्यमंत्री आज कई विभागों की समस्याओं को सुनेंगे, जिसमें ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य, पंचायती राज, ऊर्जा, पथ निर्माण, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, कृषि, सहकारिता, पशु एवं मत्स्य संसाधन, जल संसाधन, लघु जल संसाधन, नगर विकास ए‌वं आवास, खाद्य उपभोक्ता संरक्षण, परिवहन, आपदा प्रबंधन, वन एवं जलवायु परिवर्तन, योजना विकास, भवन निर्माण, पर्यटन, सूचना ए‌वं जनसंपर्क, वाणिज्य तथा सामान्य प्रशासन विभाग शामिल है.

सीएस और डीजीपी भी मौजूद रहेंगे:

जनता दरबार के दौरान संबंधित विभाग के मंत्री जनता दरबार में मौजूद रहेंगे. साथ में मुख्य सचिव, डीजीपी और सभी आला अधिकारी भी जनता दरबार में उपस्थित रहेंगे. कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर विशेष सतर्कता भी बरती जा रही है. इस बार भी सीमित संख्या में ही लोगों को जनता दरबार बुलाया गया है.

जनता दरबार की लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था:

जनता दरबार में उन्हीं लोगों की एंट्री होगी, जिन्होंने पहले से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा रखा है. साथ में जिन्होंने कोरोना का टीका ले रखा है, उन्हें ही जनता दरबार में आने की अनुमति होगी. कोरोना जांच के बाद ही जिला प्रशासन के माध्यम से उन्हें जनता दरबार पहुंचाया जाएगा. मुख्यमंत्री सचिवालय संवाद के बगल में बनाए गए हॉल में जनता दरबार आज भी लगेगा. जनता दरबार में मीडिया के प्रवेश पर ही रोक है लेकिन विभिन्न सोशल साइट के माध्यम से लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था की गई है. इससे पहले 10 अप्रैल को जनता दरबार लगा था.

Avinash Roy

Recent Posts

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सांस्कृतिक अध्यक्ष बने समस्तीपुर के अरशद रजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…

4 घंटे ago

अमर शहीद अखिलेश राय फाउंडेशन की पहल से महिला का सफल स्पाइनल ऑपरेशन, आर्थिक सहयोग भी मिला

समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…

6 घंटे ago

बिहार में पंचायती राज विभाग का घूसखोर JE गिरफ्तार, निगरानी ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…

6 घंटे ago

छाती में 9 mm की बाती डाल देंगे, बिहार BJP प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी, की शिकायत

भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में दो लोगों को बदमाशों ने मारी गोली, भीड़ ने एक बदमाश को पीट-पीट कर मार डाला, जानें क्या है पूरा मामला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…

6 घंटे ago

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ DAV ने मनाया वार्षिकोत्सव, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ

समस्तीपुर : शहर के हरपुर एलौथ स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल ने वार्षिकोत्सव मनाया। मुख्य अतिथि…

7 घंटे ago