बिहार पुलिस मुख्यालय में एडीजी जितेन्द्र सिंह गंगवार ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में पुलिसकर्मियों की संख्या को बढ़ाने के लिए 75543 पदों की स्वीकृति राज्य सरकार की तरफ से मिल गई है। बिहार पुलिस में स्वीकृत किए गए 75543 नए पदों में 68360 पदों पर सीधी भर्ती होगी। बाकी बचे 7183 पद प्रमोशन से भरे जाएंगे। सीधी भर्ती से भरे जाने वाले 68360 पदों में 6 डीएसपी, 23653 सब इंस्पेक्टर (दारोगा), 35774 कांस्टेबल और 8927 ड्राइवर कांस्टेबल के हैं।
एडीजी जितेन्द्र सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस नई भर्ती से जुड़ा रोस्टर क्लीयरेंस और पदों के वर्गीकरण का काम किया जा रहा है। बहुत जल्द संबंधित भर्ती एजेंसियों को इसकी अधियाचना भेजेंगे। डीएसपी के पदों पर सीधी भर्ती के तहत चयन बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के द्वारा, कांस्टेबल के पदों पर चयन केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) द्वारा और सब इंस्पेक्टर के पदों पर चयन बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ( BPSSC ) द्वारा किया जाता है। ये सभी आयोग अपनी अलग अलग भर्ती परीक्षाएं आयोजित करेंगे। अलग अलग विज्ञप्तियां निकालेंगे। हाली की इस प्रक्रिया के पूरी होने के बाद बिहार में प्रति एक लाख की आबादी पर पुलिसकर्मियों की संख्या 183 हो जाएगी।’
बताया जा रहा है कि बिहार पुलिस में कांस्टेबल और एसआई की नई भर्ती की प्रक्रिया मई-जून माह से शुरू हो सकती है। केन्द्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती, बिहार ( CSBC ) जल्द ही कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करेगा। BPSSC (बिहार पुलिस सबोर्डिनेट सर्विसेज कमिशन ) भी सब इंस्पेक्टर (दारोगा) के हजारों पदों पर भर्ती निकालेगा।
ये मांगी जा सकती है योग्यता (पहले निकली भर्तियों के आधार पर)
कांस्टेबल के पदों के लिए 12वीं यानी इंटर पास उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। सीएसबीसी की इस भर्ती में योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक मानक व दक्षता परीक्षण में योग्य पाए जाने पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा इंटरमीडिएट (10+2) स्तर की होगी जिसमें बिहार बोर्ड की 12वीं कक्षा के स्तर की विस्तृत पाठ्य सामग्री से प्रश्न पूछे जाएंगे। सामान्य (अनारक्षित) वर्ग के पुरुषों एवं महिलाओं के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 25 वर्ष रखी जाएगी।
बिहार पुलिस दरोगा भर्ती
बिहार पुलिस एसआई भर्ती के लिए ग्रेजुएशन की योग्यता मांगी जा सकती है। एसआई के लिए जनरल कैटेगरी की अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष और कांस्टेबल के लिए 25 वर्ष संभावित है। आरक्षण नियमों के मुताबिक आयु सीमा में छूट मिलेगी।
बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…
ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…
बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…
ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…