Bihar

बिहार: सांसद कोटा पर ट्रेन के एयर कंडीशन बोगी में लिया मजा, अब होगी सजा; 500 आरोपी रडार पर

सांसदों के लेटरहेड से रेलवे में टिकट फर्जीवाड़ा मामले में एसी और स्लीपर कोच में यात्रा करने वाले यात्री बुरे फंस गए हैं। 500 से अधिक लोगों को चिन्हित किया गया है। सांसद के फर्जी लेटरहेड से जिनका टिकट कन्फर्म हुआ उन्हें भी आरोपी बनाया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फर्जीवाड़े का फायदा उठाने वालों में बिहार के अलावा यूपी के भी यात्री शामिल हैं। आरपीएफ की टीम यात्रियों और मास्टरमाइंड सत्यजीत प्रकाश से जुड़े दलालों की सूची बना रही है। उन दलालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी

मुजफ्फरपुर के गोबरसही स्थित श्रीनगर कॉलोनी से जब्त सांसदों के लेटरहेड में 313 टिकट के पीएनआर और यात्रियों का विस्तृत ब्योरा हासिल किया गया है। यात्रियों के मोबाइल नंबर से अब आरपीएफ के अधिकारी उनसे संपर्क साध रहे हैं। उनसे सांसद से संपर्क के संबंध में जानकारी ली जा रही है। आरपीएफ यह पता लगाने में जुट गई है कि लेटरहेड से टिकट कंफर्म कराने वाले सांसद के लोग हैं या कोई और। कहीं उन लोगों ने लेटरहेड हासिल करने में फर्जीवाड़ा तो नहीं किया।

जिन सांसदों का लेटरहेड इस्तेमाल किया गया है उनसे भी आरपीएफ के अधिकारी लेटरहेड के संबंध में जानकारी लेंगे। उन्हें यात्री का नाम-पता बताकर पूछा जाएगा कि टिकट कन्फर्म करने के लिए लेटरहेड जारी किया गया या नहीं। सांसद के इंकार पर यात्रियों की सत्यजीत से मिलीभगत मानी जाएगी। यह तय होने पर उन्हें भी कांड का अभियुक्त बनाया जाएगा। पुलिस उन्हें गिरफ्तार भी कर सकती है।

टिकट फर्जीवाड़ा में निचली अदालत से जमानत नहीं मिलती

स्थिति यह है कि कई पीएनआर नंबर से यह स्पष्ट हो रहा है कि सांसद के लेटरहेड पर कन्फर्म कराए गए टिकट पर पूरे परिवार ने यात्रा की है। इस तरह यात्रा करने वाले सभी लोग आरोपित बनेंगे। टिकट फर्जीवाड़ा के मामले में निचली अदालत से जमानत नहीं मिल पाती है। इसके लिए रेल यात्री को कोर्ट में सरेंडर कर विधिवत जमानत लेनी होगी। आरपीएफ में एफआईआर दर्ज होने के बाद इस कांड की छानबीन के लिए एसआई रैंक के अधिकारी गोकुलेश पाठक को आईओ बनाया गया है। अनुसंधान पदाधिकारी ने काम शुरू कर दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

4 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

5 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

7 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

17 घंटे ago