Bihar

गर्मी से त्राहिमाम! बिहार के इस जिले में 20 से 22 अप्रैल तक बंद रहेंगे 5वीं तक के सारे स्कूल

बिहार में लू की वजह से कई जिलों में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। इसका असर अब स्कूलों पर भी पड़ना शुरू हो गया है। मुजफ्फरपुर DM प्रणव कुमार ने कक्षा 5वीं तक के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है। आदेश 20 अप्रैल यानी कल से 22 अप्रैल तक लागू रहेगा। उसके बाद बाद मौसम को देखते हुए आगे का फैसला लिया जाएगा।

DM ने आदेश में कहा है कि कक्षा 5 तक के सभी प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियां पूरी तरह से बंद रहेगी। DM ने इससे सभी SDO, SDPO, DSP, BDO और थानेदार को अवगत कराते हुए सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया है।

बता दें की मुजफ्फरपुर में गर्मी का प्रकोप काफी बढ़ गया है। सुबह से ही तेज धूप हो रही है। गर्म हवा चलने से लोगों और बच्चो को दिक्कत हो रही है। दिन में कड़ी धूप होने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इसी कारण और बच्चों के सेहत को ध्यान में रखते हुए उक्त आदेश जारी किया गया है।

पटना में सीएम नीतीश की बड़ी बैठक

उधर बिहार की राजधानी पटना में सीएम नीतीश कुमार गर्मी और सुखाड़ को लेकर एक बड़ी बैठक कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक बैठक जारी थी। बिहार में पछुआ हवा और सूरज की तल्ख किरणों के कारण अप्रैल के महीने में ही अधिकतम तापमान ने सारे रिकॉर्ड तोड दिए हैं। राज्य के कई जिलों का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। तापमान में वृद्धि के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इस बीच, मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक यही स्थिति बने रहने की संभावना जताई है।

इधर, लू के मद्देनजर पटना जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में परिवर्तन करने के निर्देश दिए हैं। पटना जिला प्रशासन ने बढ़ती गर्मी के बीच बच्चों के स्कूल के समय में बदलाव किया है। पटना के जिलाधिकार चंद्र शेखर सिंह द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के मुताबिक 19 अप्रैल से स्कूल का संचालन दिन के 10:45 तक ही होगा। यह आदेश बढ़ते तापमान और विशेष रूप से दोपहर के समय अधिक गर्मी और इस कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले असर को ध्यान में रखते हुए दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में यूपी का परचम, प्रयागराज ने मुजफ्फरपुर को हराकर किया खिताब पर कब्जा

समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…

9 मिनट ago

15-17 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…

46 मिनट ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF पोस्ट से फरार हुए दोनों कैदी ने किया आत्मसमर्पण

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

10 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

10 घंटे ago