Bihar

मदुरई कोर्ट से मनीष कश्यप को नहीं मिली राहत 15 दिन और बढ़ी पुलिस रिमांड

यूट्यूबर मनीष कश्यप को एक बार फिर कोर्ट से राहत नहीं मिली है. तमिलनाडु की मदुरई कोर्ट ने 15 दिन की रिमांड बढ़ा दी है. इससे पहले तमिलनाडु पुलिस ने मदुरई कोर्ट से मनीष कश्यप की रिमांड की मांग की थी. जिसके बाद 5 अप्रैल को कोर्ट ने 19 अप्रैल तक के लिए मनीष कश्यप को न्यायिक हिरासत में भेजा था. इस दौरान यूट्यूबर मनीष कश्यप को मदुरई सेंट्रल जेल में रखा गया.

मनीश कश्यप को सुप्रीम कोर्ट से उम्मीद :

बता दें कि मनीष कश्यप को सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिली है. मनीष के वकील ने सुप्रीम कोर्ट से अलग-अलग राज्यों के मुकदमों को क्लब किए जाने की मांग की थी. लेकिन कोर्ट ने राहत देने से इनकार करते हुए कहा कि किसी कठोर कार्रवाई से फिलहाल राहत के लिए निर्देश नहीं दिए जा सकते. कोर्ट ने केंद्र, बिहार और तमिलनाडु सरकार को नोटिस भेजा है. सुनवाई में दोनों पक्षों के वकीलों ने अपनी बात अदालत में रखी है. मनीष कश्यप के मामले पर सुप्रीम कोर्ट में अब अगली सुनवाई 21 अप्रैल को की जाएगी.

मनीष कश्यप पर कई मामले दर्ज :

बता दें कि यूट्यूबर मनीष कश्यप पर तमिलनाडु में बिहार के साथ हिंसा मामले में फर्जी वीडियो वायरल करने का आरोप है. इस मामले में तमिलनाडु और बिहार पुलिस ने कई मामले दर्ज किए है. इससे पहले आर्थिक अपराध इकाई भी मनीष कश्यप को लेकर पूछताछ कर चुकी है. जिसके बाद तमिलनाडु पुलिस मनीष को लेकर यहां से गई थी.

18 मार्च को मनीष ने किया था सरेंडरः

मदुरई पुलिस ने मनीष पर एनएसए लगा रखा है. इस वजह से अभी जेल से मनीष का बाहर आना मुश्किल लग रहा है. मनीष ने 18 मार्च को जगदीशपुर थाने में सरेंडर किया था, वो भी तब जब पुलिस उसके घर कुर्की जब्ती के लिए पहुंची थी. इसके बाद आर्थिक अपराध इकाई ने इससे पूछताछ की. इस दौरान तमिलनाडु पुलिस भी बिहार में अपना डेरा डाले हुए थी. करीब दस दिन बाद 29 मार्च को तमिलनाडु पुलिस मनीष को ट्रांजिट रिमांड पर मदुरई ले गई है.

मनीष कश्यप के समर्थन में आए थे सोनू सूद :

अभी मनीष कश्यप की गिरफ्तारी को लेकर सोनू सूद ने उनके समर्थन में ट्वीट किया था. इस पर भी जमकर बवाल मचा था और ईओयू के एसपी ने सोनू सूद को नसीहत तक दे डाली थी.

Avinash Roy

Recent Posts

‘गरीब ही मारा जा रहा…’, कथित जहरीली शराब से मौतों पर तेजस्वी का सरकार पर हमला

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।…

3 घंटे ago

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

6 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

6 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

17 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

18 घंटे ago