Bihar

बिहार: दारोगा ने 10 साल में काली कमाई से बनाई अकूत संपत्ति, छापेमारी में करोड़ों की प्रॉपर्टी का खुलासा

बिहार के किशनगंज में प्रवर्तन सब इंस्पेक्टर (एमवीआई) के पद पर तैनात विकास कुमार के ठिकानों पर निगरानी ब्यूरो की विशेष टीम ने छापेमारी की। आय से अधिक संपत्ति के मामले में हुई छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ है। निगरानी टीम ने विकास के किशनगंज स्थित दफ्तर और आवास के साथ ही लखीसराय के बड़हिया में पैतृक घर और झारखंड के देवघर स्थित आवास पर एक साथ तलाशी ली। शुक्रवार देर शाम तक चली इस प्रक्रिया में उनके पास से 6.15 करोड़ से अधिक की जमीन के कागजात और स्वयं, मां एवं पत्नी के नाम पर मौजूद बैंक खातों और एफडी में 56 लाख 42 हजार रुपये के निवेश के प्रमाण मिले हैं। प्रवर्तन अवर निरीक्षक विकास कुमार ने करीब 10 साल सरकारी नौकरी में रहते हुए काली कमाई से अकूत संपत्ति बनाई।

उनके पास से बरामद जमीन, मकान और फ्लैट के कागजात स्वयं के अलावा बड़ी संख्या में पत्नी नीतू देवी और मां नीलम देवी के नाम पर भी हैं। विकास कुमार सरकारी नौकरी में जनवरी 2014 को आए थे और करीब 10 वर्ष की नौकरी में अपनी काली कमाई की बदौलत 1 करोड़ 35 लाख 94 हजार से अधिक की अवैध संपत्ति अर्जित कर ली है। उनके पास से  जब्त कागजात की जांच जारी है, इसके बाद अवैध कमाई के आंकड़े बढ़ सकते हैं।

देवघर में विकास कुमार के पास 3 बीएचके का आलीशान फ्लैट है। इसकी तलाशी के दौरान 550 ग्राम से अधिक सोने के आभूषण, करीब चार करोड़ मूल्य की संपत्ति के तीन कागजात, 6 बैंक खाते और 6 एटीएम कार्ड मिले हैं। किशनगंज स्थित आवास की तलाशी में 80 हजार कैश, 1 बैंक एकाउंट, 8 एटीएम कार्ड और एलआईसी पॉलिसी से जुड़े एक दस्तावेज के अलावा अन्य वित्तीय संस्थानों में निवेश से संबंधित कागजात मिले हैं। बड़हिया में उनका फॉर्म हाउस की तरह आवास है। इसकी तलाशी के दौरान दो ट्रैक्टर, दो जीप के अलावा कुछ महंगे कृषि यंत्र भी मिले हैं। लखीसराय और किशनगंज में तलाशी के दौरान जमीन एवं मकान से संबंधित 19 दस्तावेज मिले हैं, जिनका मूल्य 2.15 करोड़ रुपये से अधिक है।

स्वयं के नाम पर देवघर के आरती नमन अपार्टमेंट में फ्लैट संख्या- एफ2 है, जिसे इन्होंने 8 जुलाई 2016 को 41 लाख 77 हजार रुपये में खरीदा था। इसके अलावा इनके नाम पर बड़हिया के रामचरण मधुवन वार्ड नंबर-1 में 8.50 डिसमिल जमीन और इंगलिस बड़हिया में 26 डिसमिल जमीन के कागजात मिले हैं। पत्नी के नाम पर लखीसराय और मां के नाम पर बड़हिया में कई स्थानों पर जमीन के प्लॉट के दस्तावेज मिले हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मिलावट पर निगरानी सुस्त, तीन-तीन जिलों के प्रभार में फूड सेफ्टी ऑफिसर, कार्यालय में लटका रहता है ताला 

समस्तीपुर : त्योहारों के मौसम में दूध, मावा, पनीर, घी और मिठाइयों की मांग बढ़ने…

8 घंटे ago

शहर के BRB कॉलेज में पीरियड वेंडिंग मशीन लगवाने के लिए छात्राओं का प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं को लेकर बुधवार को…

10 घंटे ago

चैता का दशर्जा चौर बदमाशों के लिए बना सॉफ्ट स्पॉट, डेढ़ वर्ष पहले मिले युवती के शव की अब तक पहचान नहीं

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के दशर्जा चौर वाली सड़क आपराधिक वारदातों…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में 1 से 6 नवंबर तक होगी राज्य स्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता, SDO ने खेल भवन का किया निरीक्षण

समस्तीपुर : जिले में 1 से 6 नवंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय विद्यालय…

21 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO कार्यालय में भूमि विवाद के सात मामलों की हुई सुनवाई, पांच का हुआ निष्पादन

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के नेतृत्व में बुधवार को अनुमंडल कार्यालय में भूमि…

21 घंटे ago

जमीन रजिस्ट्री के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी मामले में बिचौलिया गिरफ्तार

समस्तीपुर : जमीन की खरीद-बिक्री के नाम पर दो वर्ष पहले 15 लाख रुपये की…

21 घंटे ago