Weather

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में छा सकते हैं बादल, 1-3 मई के बीच बारिश होने की संभावना

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में आगामी 1-3 मई के बीच बारिश होने की संभावना है। वहीं 3 मई को अधिक बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं कई जिलों में ओलावृष्टि होने की भी चेतावनी दी गई है। इसको लेकर ग्रामीण कृषि मौसम सेवा विभाग पूसा व भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से शुक्रवार को आगामी 29 अप्रैल से 3 मई तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया।

जिसके अनुसार उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के से मध्यम गरज वाले बादल छाए रह सकते हैं। वहीं अगले एक-दो दिनों तक वर्षा की संभावना बहुत कम है। जबकि उसके बाद मौसमीय परिस्थितियां अनुकूल होने के कारण 1-3 मई के बीच वर्षा की संभावना बन रही है। वहीं 3 मई को इसकी संभावना थोड़ी अधिक है। 1-3 मई के बीच मेघ गर्जन व तेज हवा के साथ अनेक स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है। कहीं-कहीं पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।

बताया गया कि अगले दो दिनों के बाद अधिकतम तापमान में भारी गिरावट आ सकती है। जिससे अधिकतम तापमान 31-32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 20-23 डिग्री सेल्सियस के बीच बीच रह सकता है। वहीं इस अवधि में 8-14 किमी की रफ्तार से पछिया हवा चल सकती है। जबकि 1 मई से उत्तर बिहार के सभी जिलों में पुरवा हवा चल सकती है।

बारिश की संभावना के बीच मौसम साफ रहने पर करें छिड़काव :

मौसमीय परिस्थितियां अनुकूल बनने के कारण आगामी 1-3 मई तक वर्षा की संभावना बन रही है। अत: किसान इस दौरान खड़ी फसलों में मौसम साफ रहने पर ही छिड़काव का कार्य करें। लत्तर वाली सब्जियों में फल मक्खी लगने की संभावना है, उससे बचाव करें। वहीं मूंग व उरद की फसल में रस चूसक कीट से बचाव करें। ओल की रोपाई करें व गर्मी के सब्जियों की सफाई करें।

बाइट :

उत्तर बिहार के जिलों में मौसमीय परिस्थितियों के अनुकूल होने से आगामी 1-3 मई के बीच बारिश होने की संभावना है। इस बीच 3 मई को अधिक वर्षा व कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना है। ऐसे में किसान सलाह के अनुसार सावधानीपूर्वक कृषि कार्य करें।

– डॉ. अब्दुस सत्तार, मौसम वैज्ञानिक, डीआरपीसीएयू, पूसा

Avinash Roy

Recent Posts

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

6 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

6 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

16 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

17 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

17 घंटे ago