Bihar

यूट्यूबर मनीष कश्यप को रिमांड पर ले जाएगी तमिलनाडु पुलिस, EOU की पूछताछ पूरी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने यूटूबर मनीष कश्यप को पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ करने के बाद सोमवार को पटना सिविल कोर्ट के आर्थिक अपराध इकाई की विशेष अदालत में पेश किया। आर्थिक अपराध इकाई के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी आदि देव ने आरोपित मनीष कश्यप को न्यायिक हिरासत में लेते हुए बेउर जेल भेज दिया। वहीं तमिलनाडु प्रकरण में फर्जी वीडियो वायरल करने के मामले के मुख्य आरोपित यू-ट्यूबर मनीष कश्यप को रिमांड पर वहां की पुलिस अपने साथ ले जा जाएगी।

तमिलनाडु से पुलिस की एक टीम पटना आई है। उसने पटना के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में मनीष कश्यप की रिमांड के लिए आवेदन दायर किया है। मनीष को रिमांड पर सौंपने से संबंधित मामले की सुनवाई मंगलवार को पटना के जिला न्यायालय में होनी है। उसके खिलाफ तमिलनाडु के कृष्णागिरी और बरगुर थाने में विभिन्न मामलों में मुकदमा दर्ज है। इसके मद्देनजर वहां की पुलिस पूछताछ करने के लिए मनीष को वहां रिमांड पर ले जाना चाहती है। उसके खिलाफ वहां की अदालत से प्रोडक्शन वारंट लेकर आ चुकी है।

मालूम हो कि इस प्रकरण में तामिलनाडु में दो आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं बिहार में तीन केस दर्ज हैं। मनीष कश्यप पर आरोप हैं कि तमिलनाडु में प्रवासी मजदूरों की हिंसा के फर्जी वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर चलाकर उसने लोगों को भड़काने की कोशिश की। रिपोर्ट्स के मुताबिक जांच में ईओयू को जांच में पता चला है कि मनीष कश्यप पैसे लेकर अपने चैनल सच तक पर न्यूज चलाता था। इसमें कुछ कोचिंग संस्थानों का नाम भी आने की बात कही गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

मोहिउद्दीननगर में निलंबित ASI सरोज सिंह के घर से बरामद इंसास का रोहतास जिले से जुड़ा कनेक्शन, EVM की सुरक्षा में लगे जवान का चोरी हुआ था हथियार

समस्तीपुर : मोहिउद्दीनगर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गंगा दियारा इलाके में निलंबित एएसआई सरोज सिंह…

6 घंटे ago

प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग में समस्तीपुर अव्वल, गणित मॉडल को मिला राज्य स्तरीय सम्मान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के लिए यह क्षण अत्यंत गर्व और प्रेरणा से भरा रहा,…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में 8.0 तीव्रता के भूकंप का सिमुलेशन, 8 स्थानों पर चला मेगा मॉक ड्रिल; सायरन बजते ही सक्रिय हुईं रेस्क्यू टीमें

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में 1 मार्च को होगा 15वां डिस्ट्रिक्ट IMA कॉन्फ्रेंस-2026 का आयोजन

समस्तीपुर : आईएमए के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 1 मार्च…

7 घंटे ago

बिहार पुलिस के अफसरों पर मुकदमे से पहले लेनी होगी अनुमति, IPS को अरेस्ट करने की कोशिश के बाद अधिसूचना जारी

बिहार पुलिस के पदाधिकरी या कर्मी राज्य में कहीं भी पदस्थापित हों, उनपर मुकदमा चलाने…

7 घंटे ago

बंगाल में बीजेपी सरकार तय है, अमित शाह का अररिया से बड़ा ऐलान; पहला टास्क भी बता दिया

मिशन सीमांचल पर तीन दिनों के बिहार दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

15 घंटे ago