Bihar

जेडीयू नेता हत्याकांड में 15 साल बाद आया फैसला, विधायक समेत 5 बरी; शव को जमीन कर दिया था दफन

लगभग 15 साल पुराने जदयू नेता हत्या के मामले में माझी से माकपा विधायक सत्येंद्र यादव को कोर्ट ने बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने इस केस में सत्येंद्र यादव समेत सभी 5 आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है, जिसके बाद विधायक समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई. कोर्ट में बड़ी संख्या में पहुंचे विधायक समर्थकों ने विधायक के समर्थन में नारेबाजी की तो विधायक ने इसे सत्य की जीत बताया. इस मामले की सुनवाई मंगलवार को विशेष एमपी एमएलए कोर्ट में होनी थी, जहां 4 बजे विधायक सत्येंद्र यादव कोर्ट में पेश हुए.

मामला 2007 में हुए जदयू नेता तारकेश्वर सिंह की हत्या के मामले से जुड़ा है. इस केस में सुनवाई कर रहे एमपी- एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश नलिन कुमार पांडेय के कोर्ट ने उपलब्ध साक्ष्यों के आभाव में हत्या में 16 साल पुराने मामले में विधायक सतेंद्र यादव समेत 5 आरोपियों को बरी कर दिया. मालूम हो कि कोपा थाना क्षेत्र के पतीला गांव निवासी जदयू नेता तारकेश्वर सिंह का शव दो जुलाई 2007 को बरामद किया गया था. गांव के बाहर सूनसान जगह से तारकेश्वर सिंह का शव बरामद हुआ था. इस हत्या में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी जिसमें सत्येन्द्र यादव को भी आरोपित किया गया था.

15 साल 9 महीने चले सुनवाई के बाद आज इस मामले में आज फैसला आया और विधायक को बाइज्जत बरी कर दिया गया जिसके बाद विधायक ने इसे सत्य की जीत बताया. हालांकि इस मामले में सरकार की तरफ से पैरवी कर रहे विशेष लोक अभियोजक ध्रुपदेव सिंह ने कहा कि वो कोर्ट के निर्णय से संतुष्ट नहीं हैं और इस निर्णय के खिलाफ ऊपरी अदालत में जाकर अपील करेंगे. बहरहाल विधायक को कोर्ट ने बड़ी राहत दी है और इस निर्णय के बाद विधायक समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है.

Avinash Roy

Recent Posts

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

2 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

2 घंटे ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

3 घंटे ago

मारपीट मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने उप-मुखिया को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…

3 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे कॉलोनी से 36 लीटर अवैध शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

3 घंटे ago

कल्याणपुर में देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…

3 घंटे ago