Bihar

विधानसभा में BJP विधायकों ने उठाई कुर्सियां:वैशाली में शहीद के परिवार के अपमान पर जमकर हंगामा

बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। सदन में आज वैशाली में शहीद बेटे का स्मारक बनाने पर पिता को जेल भेजने के मामले पर जमकर हंगामा हुआ। बीजेपी विधायकों ने वेल में आकर प्रदर्शन किया। तेजस्वी के भाषण के दौरान विधायकों ने कुर्सियां उठा लीं। सरकार शर्म करो…शर्म करो के नारे लगाए गए। हंगामे के बाद बीजेपी विधायकों ने सदन से वॉक आउट कर दिया है।

तेजस्वी यादव ने इस पर सदन में कहा कि मैं उसी वैशाली से जीत कर आता हूं। जब जवान शहीद हुए थे तो हम वहां गए थे। प्रतिपक्ष के नेता गए थे कि नहीं पता नहीं। वहां के लोगों की मांग थी तो हमने वादा किया था। उस समय इनकी सरकार थी। हम लोग देशभक्ति बेचते नहीं है।

उस समय परिवार की मांग थी मूर्ति लगे, लेकिन वो अपनी जमीन नहीं देना चाहते थे। बगल के दलित की जमीन पर बनाना चाहते थे। ये कैसे मुमकिन हो सकता था। जहां तक उनके पिता के गिरफ्तारी की बात है उसे देखा जा रहा है। कानून अपना काम कर रहा है।

विपक्ष पर हमला करते हुए तेजस्वी ने कहा कि ये संस्कार कहां से आ गए कि टेबल को पटका जाए। विपक्ष के नेता पर हमला करते हुए कहा- आप आसन पर थे ये करते थे क्या?

मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि भाजपा के जो नेता स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करते थे, वो गलवान के शहीदों के लिए घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। ये मौके कि तालाश में रहते हैं। ये नाटक करते हैं। इनकी कोई भावना नहीं है। महागठबंधन की सरकार कभी शहीदों का अपमान कर ही नहीं सकती है।

Avinash Roy

Recent Posts

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

52 मिनट ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

9 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

10 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

12 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

15 घंटे ago