बिहार विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के कुल पांच सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर बुधवार की शाम चार बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। इसके बाद सभी उम्मीदवार शिक्षकों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उन्हें गोलबंद करने में जुट गए। इन सभी सीटों के लिए 31 मार्च को मतदान होगा।
चुनावी मैदान में 48 उम्मीदवार
चुनाव को लेकर 48 उम्मीदवार मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। 5 अप्रैल को इन सीटों के लिए मतगणना होगी। शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव के माध्यम से कई निर्वतमान विधान पार्षदों के भाग्य का फैसला होगा। इनमें विप के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह, महाचंद्र प्रसाद सिंह, संजीव कुमार सिंह , संजीव श्याम सिंह, वीरेंद्र नारायण यादव सहित अन्य प्रमुख नेता शामिल हैं।
गया-सारण से सबसे ज्यादा उम्मीदवार
गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से कुल 8 उम्मीदवारों में भाजपा से अवधेश नारायण सिंह व राजद से पुनीत कुमार सिंह शामिल हैं। गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कुल 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें भाजपा के जीवन कुमार व जदयू के संजीव श्याम सिंह उम्मीदवार हैं। कोशी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से 7 उम्मीदवारों में भाजपा के रंजन कुमार व जदयू के संजीव कुमार सिंह और पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के ओम प्रकाश यादव चुनाव मैदान में बने हुए हैं। सारण शिक्षक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 9 उम्मीदवारों में भाजपा के महाचंद्र प्रसाद सिंह व जदयू के डॉ. वीरेंद्र नारायण यादव शामिल हैं। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव को लेकर 12 उम्मीदवारों में भाकपा के आनंद पुष्कर व भाजपा के डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह चुनाव लड़ रहे हैं।
बैलेट पेपर से होगा मतदान
शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान बैलेट पेपर के माध्यम से होगा। मतदान केंद्रों के पीठासीन पदाधिकारी अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारियों को बनाया गया है। मतदान केंद्र पर सुरक्षा की व्यवस्था भी रहेगी। बैलेट पर मतदाता अपने पसंदीदा उम्मीदवार के नाम के सामने अपना वोट करेंगे।
बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के चुनाव के लिए NDA की तरफ से 3…
बिहार में होली के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश…
बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…
ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…
बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…