बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव हाल ही में पिता बने हैं। उनके घर लक्ष्मी का आगमन हुआ है। और सुपुत्री की प्राप्ति हुई है। तेजस्वी यादव ने अपनी पुत्री का नाम तेजस्वनी रखा है। जिसकी जानकारी उन्होने ट्वीट कर दी है।
तेजस्वी ने ट्वीट कर लिखा कि- प्यारी सी सुपुत्री के जन्म पर आप सभी ने अपना प्रेम, आशीर्वाद और शुभकामनाएँ देकर हमारी खुशियों को कई गुणा बढ़ाया, इसके लिए दिल की गहराइयों से आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार प्रकट करता हूं। बच्ची के दादा बच्ची के दादा श्री @laluprasadrji जी ने बेटी का नाम “कात्यायनी” रखा है।
वहीं तेजस्वी की बहन और तेजस्वनी की बुआ रोहिणी आचार्या ने ट्विटर पर तस्वीरें पोस्ट की हैं। और लिखा है कि तू जानी जाएगी उनके नाम से, दुनिया जिन्हें पूजती है भक्ति भाव से।
आपको बता दें 27 मार्च को तेजस्वी यादव बने हैं। उनकी पत्नी राजश्री ने प्यारी सी बेटी को जन्म दिया था। जिसकी जानकारी खुद तेजस्वी यादव ने ट्वीट करके दी थी। तेजस्वी के पिता और आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव और मां राबड़ी देवी अपनी पोती को देखने अस्पताल पहुंचे थे। इस दौरान राबड़ी ने बच्ची को गोद में ले रखा था। और वहां तेजस्वी, उनकी पत्नी राजश्री और लालू यादव मौजूद थे। वहीं तेजस्वी के बड़े भाई तेज प्रताप ने सदन में लड्डू बंटवाए थे।
बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…
ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…
बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…
ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…