Bihar

तमिलनाडु पुलिस ने इस अखबार के खिलाफ मामला दर्ज किया, झूठी खबर प्रकाशित करने का है मामला

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

तमिलनाडु पुलिस ने दैनिक जागरण पर झूठी खबर प्रकाशित करने का मामला दर्ज किया है। तमिलनाडु पुलिस ने ट्वीट के माध्यम से जानकारी देते हुए अखबार में प्रकाशित खबर को पूर्णतया गलत और भ्रम फैलाने वाला बताया है। पुलिस के अनुसार, तिरुपुर के पल्लीपालम में बिहार मूल के एक और श्रमिक की मौत होने की खबर प्रकाशित हुई थी जिसके बाद यह कार्रवाई शुरू हुई है।

पुलिस ने बताया कि अखबार के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। तमिलनाडु पुलिस ने इसे पारिवारिक कलह में आत्महत्या करार दिया है जबकि अखबार ने मछली खरीदते समय चाकू से हमला होने के बाद मौत होने का दावा किया है। पुलिस ने अखबार में प्रकाशित खबर को पूर्णतया गलत और भ्रम फैलाने वाला बताया है। मृतक की पहचान शंभू मुखिया के तौर पर हुई है। वह बिहार के मधुबनी जिले का रहने वाला था।

दैनिक जागरण ने 9 मार्च 2023 को शंभू मुखिया की हत्या की खबर प्रकाशित की थी। इसमें शंभू पर धारदार हथियारों से 5 मार्च को तिरुपुर के पल्लीपालम में हमले की बात कही गई थी। साथ ही बताया गया था कि 15 साल से तमिलनाडु में रह रहे शंभू मुखिया ने तमिल महिला से शादी कर रखी थी। पुलिस ने अपने जांच का हवाला देते हुए कहा कि शंभू की बहन का विवाह नहीं हो रहा था जिस वजह से उसने हाथ का नस काटकर आत्महत्या कर लिया। घर के बाथरूम के पास उसका शव मिला था।

Avinash Roy

Recent Posts

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

3 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

6 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

8 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

12 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

12 घंटे ago