Bihar

बिहार में शराबियों का बनेगा आधार रिकॉर्ड, एक बार से ज्यादा पीते पकड़े गए तो खैर नहीं

बिहार में सरकार शराब पीने वालों का रिकार्ड बना रही है. अब शराब पीने वालों के आधार का रिकार्ड रखा जाएगा. बताया जा रहा है कि राज्य सरकार के द्वारा शराब पीने और बेचने वालों पर जबरदस्त सख्ती की तैयारी की जा रही है. ऐसे में सभी थानों को सख्ती से ग्रासरूट लेवल पर काम करने का आदेश जारी किया गया है. बताया जा रहा है कि सरकार शराबियों का आधार रिकार्ड में रखेगी. अगर कोई शराब पीकर एक से अधिक बार पकड़ा जाता है तो उसका सत्यापन होगा. अगर, मिलान हो जाता है तो आरोपी व्यक्ति को एक वर्ष तक की सजा दी जा सकती है.

पटना समेत सभी जिला मुख्यालय में लगेगा मशीन

बताया जा रहा है कि राज्य सरकार ने इस आदेश का सख्ती से पालन करने के लिए राजधानी पटना समेत सभी जिला मुख्यालयों में पांच जगहों पर आधार ऑथेन्टिकेट करने वाली मशीन लगा रही है. इस सभी मशीनों को एक सप्ताह के अंदर सभी जिलों में मौजूद उत्पाद एवं मद्य निषेध के कार्यालयों स्थापित करके काम करने लायक चालू कर दिया जाएगा. इससे उस जिले की पुलिस और उत्पाद एवं मद्य निषेध के जांच दल को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. सरकार की ये नयी व्यवस्था शराबियों के लिए खास परेशानी का सबब बनने वाली है.

पूरे राज्य में लगेगी 42 मशीनें

शराबियों पर सख्ती के लिए राज्य सरकार के द्वारा पटना जिला में पांच स्थानों पटना सदर, बाढ़, मसौढ़ी, दानापुर और पालीगंज में लगायी जाएगी. राज्य सरकार इस योजना के तहत पूरे राज्य में 42 स्थानों पर आधार ऑथेन्टिकेट मशीन की स्थापना करेगी. शराब के साथ पकड़े जाने वाले या शराब पीने वालों को पुलिस पकड़कर पहले आधार ऑथेन्टिकेट सेंटर लेकर जाएगी. फिर, उसका बॉयोमेट्रिक डाटा भी मशीन में दर्ज किया जाएगा. दूसरी बार पकड़े जाने पर, आधार मैच करके उसे जेल भेज दिया जाएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

9 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

10 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

10 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

11 घंटे ago