दरभंगा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन के पैंट्रीकार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे रेलवे कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और इस तरह बड़ी घटना होने से बची।
स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन के पैंट्रीकार में लगी आग का कारण शार्ट सर्किट का होना बताया जा रहा है। समय रहते रेलवे कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। इस घटना में किसी के हताहत की सूचना नहीं है। घटना पंडासराय गुमटी के पास की है। जहां इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। बताया जाता है कि ट्रेन दरभंगा से दिल्ली जा रही थी तभी अचानक शॉर्ट सर्किट की वजह से पैंट्रीकार में आग लग गयी। रेल कर्मियों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूपौली बुजुर्ग पंचायत के एक होटल के निकट शनिवार…
समस्तीपुर : हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को कर्पूरीग्राम…
समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को बिहार राज्य…
समस्तीपुर : जीविका के तत्वावधान में रविवार को दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान प्रखंडों में नशामुक्ति…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट…
समस्तीपुर : शहर में ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के…