Bihar

बिहार BJP: सम्राट चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष बनते ही किए बड़े दावे, आगामी चुनावों को लेकर जानिए क्या बोले…

बिहार भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को बनाया गया है. संजय जायसवाल की जगह अब सम्राट चौधरी बिहार में भाजपा की कमान संभालेंगे. दिल्ली आलाकमान के इस फैसले के बाद सम्राट चौधरी ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है. सम्राट चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष बनते ही आगामी चुनावों को लेकर बड़ा दावा किया है.

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सम्राट चौधरी ने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा बिहार की सभी 40 सीटों पर जीत दर्ज करेगी. वहीं आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर उन्होंने दावा किया है कि इस बार 2025 में पहली दफा भाजपा की सरकार बिहार में बनेगी.

सम्राट चौधरी ने कहा कि अब जनता नरेंद्र मोदी के साथ है और लालू व नीतीश युग समाप्त हो चुका है. बिहार में ये कहीं नहीं हैं. वहीं कुशवाहा जाति से आने वाले सम्राट चौधरी ने लव-कुश समीकरण को लेकर भी बयान दिए. उन्होंने कहा कि लव-कुश भगवान राम के वंशज हैं.

बता दें कि सम्राट चौधरी सदन के अंदर व बाहर सियासी पिचों पर अपने आक्रमक रवैये के लिए जाने जाते हैं. भाजपा के मुद्दों को वो बेहद बुलंद आवाज में उठाते रहे हैं. इसलिए पार्टी ने इस बार उन्हें ही कमान सौंपी है. जबकि कुशवाहा वोट बैंक पर भी इस फैसले से निशाना साधा जा सकेगा.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत अन्य रेलवे स्टेशनों के जलमग्न होने की खबरें भ्रामक, रेलवे ने किया खंडन

समस्तीपुर : सोशल मीडिया पर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बगहा और बेतिया रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म बाढ़…

1 घंटा ago

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

7 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

8 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

17 घंटे ago