Bihar

बिहार: प्रेमिका से जान छुड़ाने के लिए 4 बार भागा प्रेमी, हर बार खोज निकाला; चलती ट्रेन से भी कूदा, अंत में पुलिस ने कराई शादी

बिहार के सीतामढ़ी में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका से पीछा छुड़ाने के लिए 4 बार भागने की कोशिश की, लेकिन लड़का जहां-जहां जाता लड़की वहां पहुंच जाती। लड़की ओडिशा की है। लड़का बिहार से है। तमिलनाडु में नौकरी के दौरान दोनों एक दूसरे के पास आए। इसके बाद लड़का पीछा छुड़ाने के लिए लुधियाना भागा। लड़की भी लुधियाना में उसके भाई के घर पहुंच गई।

वहां से लड़का बनारस भागा तो लड़की ने उसे वहां भी ढूंढ लिया। बनारस से वो फिर ट्रेन से भाग रहा था। लड़की ने उसे वहां भी नहीं छोड़ा। लड़का चलती ट्रेन से कूद गया। उसके हाथ-पैर भी टूट गए। लड़की उसे फिर घर ले आई। लड़का घर से भी भाग गया। लड़की ने थक हार कर पुलिस की मदद ली। पुलिस वालों ने दोनों की शादी करवा दी।

लड़की की गुहार के बाद सीतामढ़ी पुलिस ने आपसी सहमति से दोनों की शादी करा दी। पुलिस की मौजूदगी में थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में रीति रिवाज के साथ दोनों की शादी हुई।

प्रेमी की पहचान सीतामढ़ी के सोनबरसा थाना क्षेत्र के पिपरा परसाईंन पंचायत के पकड़िया गांव निवासी 22 वर्षीय चंदन ठाकुर के रूप में हुई। वहीं, प्रेमिका ओडिशा के जासपुर नीला अंतर्गत चांदीखन गांव निवासी सुरेंद्र सेठी की पुत्री सुनीता (21 वर्ष) के रूप में हुई।

क्या है मामला

सुनीता ने पुलिस को बताया कि उसका चंदन से 1 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा। इंटर मीडिएट की परीक्षा के बाद सुनीता आर्थिक तंगी के कारण बीते वर्ष 2022 के मार्च महीने में तमिलनाडु के तिरुपुर में सिलाई फैक्ट्री में काम करने चली गई। जहां उसकी मुलाकात सीतामढ़ी के चंदन ठाकुर से हुई।

दोनों के बीच की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दोनों ने एक दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें भी खाई ली। लेकिन 5 महीने बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई। जिसके बाद चंदन अपनी प्रेमिका को छोड़ गांव वापस चला आया।

इस बात की जानकारी मिलते ही सुनीता भी पता लगाते हुए चंदन के घर पहुंच गई। अपनी प्रेमिका को देख चंदन घर से भागकर अपने भाई के पास लुधियाना चला गया। वहीं, सुनीता ने फिर से पता लगाकर उसके भाई के पास लुधियाना भी पहुंच गई। वहां से दोनों ने साथ घर चलने का फैसला लिया। लेकिन, वहां से आने के दौरान चंदन एक बार फिर बनारस स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूद कर भाग कर फरार हो गया। इस दौरान उसके बाए हाथ में चोट भी आई। लेकिन चोट अधिक होने के कारण वह स्टेशन से भाग नहीं सका।

पुलिस ने दोनों की कराई शादी

जिसके बाद सुनीता ने भी अगली स्टेशन पर उतरकर चंदन को वापस से खोज लिया। फिर दोनों सही सलामत घर लौटे। फिर होली से एक दिन पहले दोनों का किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और चंदन एक बार फिर से घर मे ताला लगाकर फरार हो गया। जिसके बाद थक हार कर सुनीता सोनबरसा थाना पहुंची। जहां पुलिस वालों ने उसकी शिकायत सुनकर चंदन को खोजा, फिर दोनों की हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी करा दी।

मामले को लेकर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि चंदन को खोजने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। बताया कि लड़की शिकायत लेकर पहुंची थी। जांच करने के बाद दोनों प्रेमी युगल शादी के लिए रजामंद हो गए और परिजनों का भी सहमति थी। जिसके आधार पर दोनों की शादी पुलिस बल की अभिरक्षा में हिन्दू रीति रिवाज से करवा दी।

इनपुट: दैनिक भास्कर

Avinash Roy

Recent Posts

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए होली मिशन स्कूल समस्तीपुर के दो छात्र चयनित

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…

5 मिनट ago

सारण प्रमंडल ने तिरहुत को 1-0 से हराकर जीता राज्यस्तरीय बालिका फुटबॉल अंडर-17 का खिताब

समस्तीपुर : राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय बालिका फुटबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सारण प्रमंडल…

23 मिनट ago

समस्तीपुर में नकली जेवर देकर गोल्ड लोन लेने वाली महिला एक साल बाद गिरफ्तार

समस्तीपुर : शहर के इंडियन बैंक में नकली सोने के आभूषण जमा कर लाखों रुपये…

49 मिनट ago

BRB कॉलेज में AISA के 29 सदस्यीय कॉलेज इकाई कमेटी के अध्यक्ष बने अनमोल, मो. महफूज बने सचिव

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में बुलेट लेकर निकला युवक रातभर नहीं लौटा, हत्या की आशंका में सड़क पर उतरे लोग

समस्तीपुर : घर से यह कहकर निकला था कि कुछ ही देर में लौट आएगा,…

7 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में छात्राओं ने पोस्टर, कविता व अभिनय से दिया मानसिक स्वास्थ्य का संदेश

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस…

12 घंटे ago