पटना से गायब मोबाइल कंपनी के एग्जक्यूटिव मैनेजर सुमन सौरभ को सकुशल बरामद कर लिया गया है. भागलपुर में कार्यरत बांका निवासी मैनेजर अचानक पटना से ट्रैसलेस हो गए थे. उनका कोई अता-पता नहीं चल सका था. परिजनों के पास से उनके फोन से ही व्हाट्सएप मैसेज के जरिए फिरौती की मांग की जा रही थी. वहीं अब मैनेजर को 24 घंटे के अंदर पश्चिम बंगाल के आसनसोल से बरामद कर लिया गया है. मैनेजर की सकुशल बरामदगी हुई है. पुलिस पूरे मामले का उद्भेदन करेगी.
सुमन सौरभ पटना जंक्शन से संदिग्ध हालत में गायब हो गए थे. बीते 4 मार्च को वो रात करीब साढ़े नौ बजे भागलपुर वापसी के लिए पटना जंक्शन पहुंचे थे. इसके बाद वो अचानक ट्रैसलेस हो गए. सफर शुरू करने से पहले उन्होंने अपनी पत्नी को वीडियो कॉल किया था और बताया था कि वो पांच मार्च की सुबह घर लौट आएंगे लेकिन अचानक वो गायब हो गए तो परिजनों की चिंता बढ़ गयी.
गायब मैनेजर का फोन ऑफ आने लगा था. वहीं उनके ही व्हाट्सएप नंबर से उनकी मां को लगातार मैसेज आने लगे थे जिसमें फिरौती की मांग की जा रही थी. जिसके बाद परिजनों की चिंता और अधिक बढ़ने लगी थी. किसी अनहोनी की आशंका देखते हुए वो मीडिया से बात करने से भी बचते रहे. मैनेजर के साले विनय कुमार ने पुलिस को आवेदन दिया था जिसके बाद पुलिस की टीम सक्रिय हुई थी.
घटना के उद्भेदन के लिए रेल पुलिस अधीक्षक, पटना के नेतृत्व में रेल पुलिस उपाधीक्षक(मु0)/ दानापुर तथा अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मियों की एक विशेष अनुसंधान टीम (एस0आई0टी0) गठित की गई. वहीं 02 अन्य टीम अपहृत की बरामदगी हेतु पटना के बाहर प्रस्थान की थी. इसी क्रम में आसनसोल से मैनेजर को सकुशल बरामद कर लिया गया. वहीं पुलिस पूरे मामले का खुलासा भी अब करेगी.
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…