Bihar

Patna Metro : मार्च 2025 से पहले शुरू हो जाएंगे पटना मेट्रो के पांच स्टेशन, आवागमन में होगी सहूलियत

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बिहार सरकार के बजट 2023-24 से पटना के विकास की रफ्तार अब और तेज होगी. बजट में शहर में कई प्रोजेक्टों के लिए राशि स्वीकृत की गयी है. कई प्रोजेक्ट का विस्तार भी किया गया है. पटना में मेट्रो, वाटर ड्रेनेज सिस्टम, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि के क्षेत्रों में अधिक सुविधाएं मिलेगी. सड़कों व फ्लाइओवर के निर्माण से आवागमन में सहूलियत होगी. अगले वित्तीय वर्ष में पहले से चली आ रही और शुरू होने वाली नयी प्रोजेक्टों पर लगभग 10 हजार करोड़ से अधिक राशि खर्च होगी. इससे विकास की रफ्तार को गति मिलेगी.

मेट्रो के लिए 100 करोड़

पटना मेट्रो रेल परियोजना में दो कॉरिडोर का चयन किया गया है. इस योजना के लिए राज्य सरकार द्वारा 1670.59 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध करायी गयी है. वर्ष 2023-24 में इस मद में 100 करोड़ रुपये दिए जाने है. मेट्रो का काम तेजी से हो रहा है. मेट्रो निर्माण के पहले चरण में पांच स्टेशन सबसे पहले शुरू किया जाएंगे. इन स्टेशनों के मार्च 2025 तक शुरू हो जाने की संभावना है.

मार्च 2025 तक शुरू हो जाएंगे यह 5 स्टेशन

अधिकारियों के मुताबिक पटना मेट्रो के एलिवेटेड ट्रैक का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. पहले चरण में मार्च 2025 तक पाटलिपुत्र बस टर्मिनल, जीरोमाइल, भूतनाथ, खेमनीचक और मलाही पकड़ी स्टेशन शुरू हो जाएंगे. इसकी लंबाई पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से मलाही पकड़ी के बीच करीब 6 किमी की होगी.

ड्रेनेज सिस्टम के लिए 957.51 करोड़ रुपये

पटना शहर एवं निकटवर्ती क्षेत्र खगौल, दानापुर व फुलवारीशरीफ से जल निकासी के लिए नौ कैचमेंट एरिया में स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम के लिए 957.51 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत की गयी है.बांस घाट, गुलबी घाट व खाजेकलां घाट शवदाह गृह के जीर्णोद्धार का काम कंप्लीट है. नमामि गंगे योजना में पटना शहर में काम पूरा हो चुका है. फतुहा, दानापुर, फुलवारीशरीफ में प्रोजेक्ट का काम हो रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

4 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

5 घंटे ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

5 घंटे ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

6 घंटे ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

8 घंटे ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

16 घंटे ago