Bihar

पटना जंक्शन के टीवी स्क्रीन पर अचानक चलने लगी अश्लील फिल्म, एजेंसी के मालिक व कर्मियों से होगी पूछताछ

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

पटना जंक्शन पर हजारों यात्री उस वक्त दंग हो गये, जब प्लेटफॉर्म पर लगे टीवी पर विज्ञापन की जगह अश्लील फिल्में चलने लगीं. उस वक्त बच्ची, महिलाएं समेत हजारों की संख्या में यात्री प्लेटफॉर्म पर मौजूद थे. अश्लील फिल्म चलते ही सभी यात्री शर्मसार हो गये और तुरंत इसकी सूचना जीआरपी और आरपीएफ को दी गयी. घटना करीब सुबह 9:30 की बतायी जा रही है.

आरपीएफ पोस्ट में प्राथमिकी दर्ज

रेल पुलिस की ओर से कार्रवाई में देर होते देख आरपीएफ की ओर से तत्काल संबंधित एजेंसी को फोन कर अश्लील फिल्म बंद करने को कहा गया. फिल्म बंद होने के बाद आरपीएफ की ओर से कंट्रोल समेत तमाम वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी गयी. मंडल रेल प्रबंधक प्रभात कुमार को जब इस बात की सूचना मिली, ताे उन्होंने इसे गंभीरता लिया. उसके बाद उनके आदेश पर एजेंसी दत्ता कम्यूनिकेशन, उसके ऑपरेटर और स्टाफ के खिलाफ आरपीएफ पोस्ट में प्राथमिकी दर्ज की गयी.

एजेंसी कार्यालय में छापेमारी, अश्लील फिल्म देखते मिले कर्मी

इस घटना के बाद विज्ञापन एजेंसी के कंट्रोल में छापेमारी की गयी, तो वहां के कर्मचारी अश्लील फिल्म देखते पाये गये. हालांकि, आरपीएफ को देखते ही उन लोगों ने तत्काल इसे डिलिट कर दिया. सूत्राें के अनुसार, एजेंसी के कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. एजेंसी के मालिक को बुलवाया गया है. रविवार होने की वजह से कामर्शियल विभाग की ओर से जुर्माना नहीं किया है.

काली सूची में डाली जायेगी एजेंसी

सोमवार को संबंधित एजेंसी पर जुर्माना के साथ-साथ उनके टर्मिनेशन की कार्रवाई भी की जायेगी. उसे काली सूची में भी डाला जायेगा. पटना आरपीएफ पाेस्ट प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस एजेंसी के मालिक समेत अन्य को बुलाकर पूछताछ करेगी. हालांकि अधिकारी महज तीन मिनट 9:56 बजे से 9:59 बजे तक सिर्फ प्लेटफार्म संख्या 10 पर ही अश्लील फिल्म दिखाये जाने की बात कह रहे हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

6 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

7 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

20 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

20 घंटे ago