Bihar

बिहार: दारोगा की नकली वर्दी पहन लोगों पर रौब दिखाती थी महिला, ब्यॉयफ्रेंड की शिकायत पर पुलिस ने पकड़ा

बिहार के सिवान में एक फर्जी महिला दारोगा गिरफ्तार हुई है. पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार महिला शादीशुदा है और वह पुलिस की वर्दी पहनकर अपने प्रेमी से मिलती थी, ताकि उसका रौब दिखे. कथित प्रेमी ने ही पुलिस को इस बारे में सूचना दी थी. जिसके बाद डायल 112 की टीम ने उसे गिरफ्तार कर महिला थाने को सौंप दिया.

डायल 112 की टीम ने फर्जी दारोगा को पकड़ा:

जब महिला थाने की पुलिस उस फर्जी दारोगा को अपने साथ गाड़ी से ले जा रही थी, तभी पत्रकारों के सवालों पर गिरफ्तार युवती ने बताया कि उसका नाम रुखसार है. वह पटना जिले की रहने वाली है. वह यहां क्यों आई थी और क्या कर रही थी? इस बारे में पूछने पर उसने स्पष्ट तौर पर तो कुछ नहीं बताया लेकिन इतना जरूर कहा कि उसका पति थे, उसी के लिए आई थी. हालांकि इसके बाद पुलिस की गाड़ी आगे बढ़ गई, जिस वजह से उसकी बात पूरी नहीं हो पाई.

गिरफ्तारी पर एसपी ने क्या कहा?:

वहीं फर्जी दारोगा की गिरफ्तारी पर सिवान एसपी शैलेश कुमार ने बताया कि मैरवा से युवती को पकड़ा गया है. उन्होंने बताया कि हमारी डायल 112 की टीम को सूचना मिली थी कि कोई पुलिस का वर्दी पहनी युवती है. जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया और महिला थाने में भेज दिया गया है. अब आगे की जांच चल रही है. जांच के बाद ही आगे का पता चल सकेगा.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के अलग-अलग थानों के 36 ASI का एसपी ने किया तबादला, 24 घंटे के अंदर सभी पदाधिकारियों को नवपदस्थापन स्थल पर योगदान का निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी अरविंद…

6 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के धरमपुर व मोहनपुर मुहल्ले में दो अलग-अलग जगहों पर अगलगी की घटना

समस्तीपुर : शहर के धरमपुर पासवान चौक स्थित कब्रिस्तान के भीतर उगे जंगल में शनिवार…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : डेलिगेशन की देरी से पुलिस एसोसिएशन चुनाव का नामांकन टला, अभ्यर्थियों में नाराजगी

समस्तीपुर : पुलिस एसोसिएशन के चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी नहीं हो…

7 घंटे ago

बिहार में भीषण सड़क हादसा, बस और पिकअप की टक्कर में 10 की मौत, 25 से अधिक घायल

बिहार के कटिहार में भीषण सड़क हादसा हुआ है. शनिवार शाम को बस और पिकअप…

7 घंटे ago

भाजपा का मुख्यमंत्री, जदयू से निशांत समेत दो डिप्टी; सांसद ने बताया नई सरकार का फार्मूला

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद नई सरकार के गठन…

11 घंटे ago

मुख्यमंत्री आवास से सामानों की शिफ्टिंग शुरू, सीएम से इस्तीफे के बाद नीतीश का ठिकाना कहां होगा?

नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ…

14 घंटे ago