Bihar

बिहार: होली में मुखिया के घर चल रही थी शराब पार्टी, पुलिस की छापेमारी ने खेल बिगाड़ा

शराबबंदी के कारण बिहार में होली को लेकर सख्ती है. शराब के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, लेकिन चोरी छिपे खूब शराब मिल रही है. इसका उदाहरण पालीगंज में एक मुखिया के घर में देखने को मिला. पुलिस जब मुखिया के घर पहुंची तो दंग रह गई. मुखिया शराब पार्टी में लगे थे. मुखिया के घर से शराब की बोतल ओर कार को जब्त किया गया है. हलांकि सूचना मिलते ही मुखिया सहित अन्य लोग फरार हो गए. जिसकी तलाश की जा रही है.

दलान को मयखाना बनायाः

यह मामला पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल के दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र का है. उलार-सोरमपुर पंचायत के मुखिया संदीप कुमार के घर में शराब पार्टी चल रही थी. मुखिया ने अपने दलान को मयखाने में तब्दील कर दिया था. होली में झूम झूमकर शराब का मजा उठा रहे थे, लेकिन पुलिस को इस शराब पार्टी की सूचना मिल गई. हलांकि पुलिस के आने से पहले ही मुखिया को सूचना मिल गई थी, जिससे मुखिया सहित कई लोग मौके से फरार हो गए.

शराब की खाली बोतलें व कार जब्तः

पालीगंज एसडीपीओ अवधेश सरोज दीक्षित को सूचना मिली की मुखिया के दलाल घर शराब पार्टी चल रही है. एसडीपीओ ने इसकी जानकारी दुल्हिनबाजार थानाध्यक्ष को दी. सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष ने मुखिया के घर पहुंच कर छापेमारी की. हालांकि कार्रवाई की सूचना मिलते ही मुखिया फरार हो गया. पुलिस ने मौके से कई शराब की खाली बोतलें, खाने पीने के सामान और मुखिया की कार जब्त कर ली है.

“मुखिया संदीप कुमार के घर में शराब की पार्टी चल रही थी. छापेमारी की तो मुखिया का दलान से शराब की बोतलें और कार जब्त की गई है. फिलहाल मुखिया और उनके लोगों की तलाश पुलिस कर रही है. छापेमारी से पूर्व ही सभी फरार हो गए हैं. आगे की कार्रवाई की जा रही है.”-सरोज दीक्षित, पालीगंज एएसपी अवधेश

Avinash Roy

Recent Posts

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

4 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

10 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

11 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

12 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

12 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

13 घंटे ago