Bihar

बिहार: अस्पताल परिसर में फोन पर बात कर रही थी महिला स्वास्थ्यकर्मी, तभी दीवार फांदकर आया युवक और कर दी अश्लील हरकत

बिहार के जमुई में महिला स्वास्थ्यकर्मी के साथ अश्लील हरकत की गई है. पीड़ित महिला के मुताबिक साल 2015 से वह सदर अस्पताल में चतुर्थवर्गीय कर्मचारी के तौर पर काम करती है. कभी भी उसके साथ कोई ऐसी घटना नहीं हुई. वह वहां बैखौफ होकर काम करती रही है लेकिन 10 मार्च को दोपहर डेढ़ बजे जब वह किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी, तभी दीवार फांदकर एक युवक दौड़ा हुआ उसके पास आया और मुंह दबा दिया.

फोन बात करने के दौरान महिला के साथ अश्लील हरकत:महिला ने बताया कि इसके पहले कि उसे कुछ समझ में आता उससे पहले ही वह उसके पास आया और उसके मुंह को अपने हाथ से दबा दिया. उसके बाद उस युवक ने उसके साथ गंदी हरकत करने लगा. अश्लील हरकत करने के बाद युवक वहां से भाग गया. युवक की अश्लील हरकत अस्पताल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है. उस फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है.

इस मामले में पीड़ित महिला ने बताया कि लगभग 1:30 बजे दोपहर किसी से फोन पर बात कर रही थी तभी अस्पताल परिसर के दीवार को पीछे से फांद कर आया और मेरा मुंह दाब दिया और मेरे साथ बदतमीजी करके भाग गया।

इस मामले में जमुई एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।आरोपी पुलिस के गिरफ्त में जल्द होगी। वहीं एसडीपीओ ने कहा की महिला पूरी तरह से सुरक्षित है। यह पहली घटना है जो संज्ञान में आया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के सुमित ने रचा इतिहास: BCCI लेवल-3 कोचिंग सर्टिफिकेशन के लिए क्वालीफाई कर बिहार का बढ़ाया मान

​समस्तीपुर/पूसा : कहते हैं कि अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो…

1 घंटा ago

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

7 घंटे ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

8 घंटे ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

17 घंटे ago