Bihar

बिहार: जानकी एक्सप्रेस के चक्के में फंसा मिला महिला का कटा हुआ सिर, सफाईकर्मियों की पड़ी नजर, बाकी शरीर की तलाश

जानकी एक्सप्रेस के चक्के में फंसा हुआ एक महिला का कटा हुआ सिर मिला है. जयनगर टर्मिनल पर ट्रेन की सफाई के दौरान सफाईकर्मियों की नजर महिला के कटे हुए सिर पर पड़ी. रेल अधिकारी अब कटिहार के मनीहारी से जयनगर आनेवाली जानकी एक्सप्रेस के मार्ग में महिला की शेष शरीर की तलाश कर रहे हैं. अब तक बाकी शरीर का पता नहीं चल सका है. सिर को गुरुवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया, जबकि बाकी शरीर की खोज में रेल प्रशासन जुटा हुआ है. महिला की पहचान अब तक नहीं हो पायी है.

वाशिंग पिट में ट्रेन के चक्के से कटा हुआ सिर बरामद

घटना के संबंध में बताया जाता है कि कटिहार के मनीहारी से जयनगर आने वाली जानकी एक्सप्रेस को वाशिंग पिट में गुरुवार को लाया गया. वहां सफाईकर्मियों ने जो देखा उसके बाद सबके होश उड़ गये. वाशिंग पिट में ट्रेन के चक्के से एक कटा हुआ सिर बरामद किया गया. जयनगर जीआरपी के रेल थाना प्रभारी सुदिन बेसरा ने फोन पर बताया कि ट्रेन के इंजन के बाद के दूसरी बोगी से एक कटा हुआ सिर बरामद किया गया है. जांच करने पर वो सिर एक महिला का पाया गया. वहीं, जानकारी में ट्रेन से किसी महिला की मौत की सूचना नहीं मिली है.

महिला का सिर ट्रेन के चक्के से बरामद किया गया

रेल अधिकारियों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि ट्रेन के चक्के से एक महिला का सिर बरामद हुआ है. रेल प्रशासन ने सिर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. सिर का पोस्टमार्टम कराने आये जीआरपी के मो मुनीर ने बताया कि सफाई के लिए ट्रेन जब वाशिंग पिट गयी उस समय एक 40 वर्षीय महिला का सिर ट्रेन के चक्के से बरामद किया गया. सिर को कब्जे में लेकर महिला के बारे में जांच की गई, लेकिन कोई जानकारी अब तक नहीं मिली है. गुरुवार को सिर को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी लाया गया. वहीं, मामले को लेकर अभी भी छानबीन की जा रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

5 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

5 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

7 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

9 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

13 घंटे ago