Bihar

लेब्रा को घी नहीं पचता है… विधानसभा में लड्डू कांड पर आरजेडी विधायक का बीजेपी पर तंज

बिहार विधानसभा में बुधवार को हुए लड्डू कांड पर राज्य का सियासी पारा गर्माया हुआ है। आरजेडी के वरिष्ठ नेता एवं विधायक भाई वीरेंद्र ने इस मुद्दे पर तंज कसा है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि लेब्रा को घी नहीं पचता है। लालू परिवार को लैंड फॉर जॉब मामले में सीबीआई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद विधानसभा परिसर में आरजेडी ने लड्डू बांटे थे। विधानसभा के गेट पर धरना प्रदर्शन कर रहे बीजेपी विधायकों को जब आरजेडी MLA लड्डू खिलाने गए तो धक्का-मुक्की हो गई थी।

आरजेडी नेता भाई वीरेंद्र ने गुरुवार को विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत में कहा कि लेब्रा को घी नहीं पचता है। उनका यह बयान बुधवार को विधानसभा पोर्टिको में भाजपा विधायकों द्वारा लड्डू नहीं खाए जाने के संदर्भ में आया है। पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने यह भी कहा कि लेब्रा किसको कहते हैं, यह वे नहीं जानते हैं, मगर सुने हैं कि लेब्रा को घी नहीं पचता है। बता दें कि लेब्रा एक डॉग की प्रजाति है।

क्या है लड्डू कांड?

दरअसल, दिल्ली की सीबीआई स्पेशल कोर्ट ने बुधवार को लैंड फॉर जॉब मामले में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती को जमानत दे दी थी। इस खुशी में आरजेडी विधायकों ने विधानसभा में लड्डू बांटे। विपक्षी सदस्य बीजेपी विधायक लखेंद्र पासवान के निलंबन के विरोध में सदन का बहिष्कार करके विधानसभा के गेट के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। तभी आरजेडी विधायक केसरी यादव धरना दे रहे बीजेपी के सदस्यों को लड्डू खिलाने पहुंच गए। इस दौरान उनकी बीजेपी विधायकों से बहस हो गई और धक्का-मुक्की की नौबत आ गई।

बीजेपी विधायकों के धरने में लड्डू खिलाने पहुंच गए आरजेडी MLA, मारपीट होते-होते बची

बीजेपी विधायकों का आरोप है कि उन्हें परेशान करने के लिए आरजेडी विधायक लड्डू लेकर आए। जब उन्होंने खाने से मना किया तो उन्होंने उनपर लड्डू फेंक दिए। इसके बाद सियासी गलियारे में इस पर बयानबाजी का दौर शुरू हो गया। बीजेपी ने आरजेडी के इस कृत्य की निंदा की।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार खुद बनाएगा एक्सप्रेस-वे, राज्य सरकार लाने जा रही है स्टेट हाईवे एक्ट

बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…

10 मिनट ago

यह कैसा जुनून! चलती ट्रेन में रील्स बना रही छात्रा गंगा नदी में गिरी; नाविकों ने फिर ऐसे बचाई लड़की की जान

चलती ट्रेन के गेट पर खड़ा होकर रील्स बना रही बेगूसराय की छात्रा साक्षी कुमारी…

6 घंटे ago

युवक ने स्कूल से घर लौट रही दो बच्चियों को बहला-फुसलाकर ई-रिक्शा से समस्तीपुर लाया, लोगों की सतर्कता से सकुशल मिलीं

समस्तीपुर : चकमहेसी थाना क्षेत्र के भुसकोल गांव की दो नाबालिग बच्चियां समस्तीपुर नगर थाना…

17 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में सड़क पार कर रही वृद्ध महिला को ठोकर मारकर बाइक सवार फरार, अस्पताल पहुंचने से पहले महिला की मौ’त

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के चांदोपट्टी वार्ड संख्या 29 में मंगलवार की शाम एक…

17 घंटे ago

हड़ताल के बीच 5 CO, RO का इस्तीफा मंजूर; 3 महिला और 2 पुरुष अफसरों ने छोड़ी नौकरी

बिहार में राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। इस बीच राजस्व…

17 घंटे ago