Bihar

लालू परिवार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तेजस्वी और चार बहनों के दिल्ली वाले ठिकानों पर ED का छापा

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने IRCTC घोटाला यानी नौकरी के बदले जमीन देने के मामले में शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व रेल मंत्री लालू यादव के रिश्तेदारों के अलग-अलग 20 से ज्यादा ठिकानों पर छापे मारे हैं। ईडी की यह कार्रवाई बिहार, दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में अलग-अलग जगहों पर हो रही है।

दिल्ली में बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ ही लालू प्रसाद की पुत्री मीसा भारती, हेमा यादव, रागिनी यादव, चंदा यादव और राजद के पूर्व विधायक अबू दुजाना के अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ ईडी की टीम ने दस्तक दी है।

ईडी के 60 अधिकारियों ने 20 ठिकानों पर एक साथ छापे मारे

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ईडी ने बीते सात महीनों के दौरान जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में सीबीआई की कार्रवाई के आधार पर आज कार्रवाई की है। ईडी की यह कार्रवाई मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत की जा रही है। पटना, रांची, दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में करीब 60 अधिकारियों की टीम ने 20 से ज्यादा ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर ही है।

केंद्रीय जांच एजेंसियां लगातार राजद प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के परिवार और उनके करीबी लोगों के खिलाफ आर्थिक गड़बड़ी के मामले में कार्रवाई कर रही हैं। हाल ही में सीबीआई ने लालू प्रसाद, पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती समेत 14 लोगों से पूछताछ की थी। सीबीआई के बाद अब ईडी ने लालू और उनके करीबियों पर यह कार्रवाई की है।

बता दें कि सीबीआई का आरोप है कि साल 2004 से 2009 के बीच जब लालू यादव रेल मंत्री थे, उस वक्त उन्होंने और उनके परिवार के सदस्यों ने रेलवे में नौकरी के बदले रिश्वत के तौर पर लोगों से जमीन ली थी। जांच एजेंसी ने इस सिलसिले में पिछले साल अगस्त में करीब दो दर्जन स्थानों पर तलाशी भी की थी। सीबीआई ने इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

7 घंटे ago

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

8 घंटे ago

समस्तीपुर बाजार समिति स्थित गोदाम का SDO ने किया निरीक्षण, भंडारण व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…

9 घंटे ago

सिपाही और हवलदार के सेवानिवृत्त होने पर समस्तीपुर एसपी ने किया सम्मानित

समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…

9 घंटे ago

बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…

11 घंटे ago

हसनपुर में दो दिनों से गायब युवक का मिला शव, बेरहमी से गला रेतकर चहारदीवारी के अंदर फेंका

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से गायब एक 19…

12 घंटे ago