Bihar

बिहारी मजदूरों की हत्या: जांच के लिए तमिलनाडु जाएगी टीम, CM नीतीश ने दिया आदेश

तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों की पिटाई मामलें मे बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने मामले की जांच के लिए तमिलनाडु एक जांच टीम भेजने का निर्णय लिया है. इस बात की जानकारी बिहार के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने दी है. विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सीएम ने जांच टीम भेजे जाने के आग्रह को स्वीकारते हए डीजीपी को बुलाकर यह निर्देश दिया है कि तत्काल एक टीम गठित कर तमिलनाडु भेजी जाए.

दरअसल बुधवार को बिहार पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा था तमिलनाडु में रहने वाले बिहार के सभी लोग सुरक्षित हैं. बिहारी मजदूरों की हत्या और पिटाई को लेकर जो वीडियो सामने आ रहा है वह सब फर्जी है. बिहार के डीजीपी ने तमिलनाडु के DGP से बात कर स्थिति की जानकारी ली है.

विधानसभा में हमलावर बीजेपी

इसके बाद बीजेपी ने शुक्रवार को भी सदन में यह मुद्दा उठाया. बीजेपी ने कहा बिहार पुलिस के दावे झूठे हैं. सरकार तमिलनाडु एक जांच ‘टीम भेजे. बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार चौधरी ने तब सदन में कहा कि अगर उनके दावे झूठे हुए तो वह माफी मांगने के लिए तैयार हैं.

सीएम ने DGP को दिया टीम बनाने का आदेश

इसके साथ ही बीजेपी नेता और नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की और बिहारियों की हो रही पिटाई और हत्या मामले की जांच के लिए एक टीम तमिलनाडु भेजने का आग्रह किया. जिसे बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने मान लिया और DGP आर एस भट्टी को बुलाकर जांच टीम भेजने के लिए कहा है. नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने यह जानकारी दी है.

5 MLA के साथ मिलने पहुंचे थे नेता प्रतिपक्ष

CM नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सीएम से उनकी मुलाकात साकारात्मक रही. मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया है कि सरकार अपनी तरफ से एक टीम तामिलनाडु भेजेगी. इसको लेकर सरकार ने डीजीपी को आदेश भी दिया है. विजय कुमार सिन्हा के साथ सीएम से मिलने बीजेपी के पांच और विधायक भी गए थे.

तेजस्वी ने कहा बीजेपी फैला रही है अफवाह

इससे पहले बिहार विधानसभा मे डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने तमिलनाडु पुलिस के हवाले से कहा था कि बिहारियों के पीटे जाने की बात झूठी है. बीजेपी के लोग झूठी अफवाह फैला रहे है. तेजस्वी यादव ने सदन में कहा कि बीजेपी नेताओं पर इसके लिए कार्रवाई की जानी चाहिए. जिसके बाद बीजेपी ने तेजस्वी यादव को सीधी चुनौती दी है कि मामले की जांच के लिए टीम भेजें.

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

15 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

15 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

15 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

23 घंटे ago