बिहार के गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी मिली है। यह पत्र एयरपोर्ट डायरेक्टर को भेजा गया है। इसमें होली के दिन ड्रोन और केमिकल से हमले करने की जिक्र है। इस पत्र में 27 लोगों के नाम और पते हैं। जिसमें से 3 लोग गया के हैं। इस धमकी भरे पत्र को गया एयरपोर्ट डायरेक्टर द्वारा गृह मंत्रालय दिल्ली और गया एसएसपी को भेजा गया है।
इधर, मामला संज्ञान में आते ही गया में हाई अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही पुलिस और जांच एजेंसियां भी एक्शन में आ गई हैं।
दरअसल, पत्र भेजकर गया-बोधगया रोड स्थित गया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट हमले करने की धमकी दी गई है। उक्त पत्र में गया हवाई अड्डा सहित अन्य कई स्थानों को होली के दिन ड्रोन और केमिकल से हमले करने की जिक्र है। पुलिस के मुताबिक गया एयरपोर्ट डायरेक्टर बंगजीत साहा को धमकी लिखी चिट्ठी मिली है।
एयरपोर्ट डायरेक्टर बंगजीत साहा ने जिला पुलिस और तमाम एजेंसियों को सूचना दी। सूचना के आधार पर गया एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही एयरपोर्ट की एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात CISF के जवान को भी हाई अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया हैं। वहीं एयरपोर्ट पर हर आने-जाने लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
धमकी भरे पत्र में कुल 27 व्यक्तियों के नाम और पते
वहीं, इस मामले में एसएसपी आशीष कुमार भारती ने बताया कि गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के डायरेक्टर बंगजीत साहा को एक पत्र के माध्यम से संबंध में जानकारी प्राप्त हुई है। पत्र में कुल 27 व्यक्तियों का नाम-पते हैं, जिसमें बिहार राज्य के तथाकथित 21 व्यक्तियों के नाम पते (जिसमें से गया जिला के तथाकथित 3 व्यक्तियों का नाम पता अंकित है), झारखंड के तथाकथित 2 व्यक्तियों के नाम पते और असम के तथाकथित 4 व्यक्तियों के नाम पते हैं।
जानकारी को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच और कार्रवाई के लिए गया पुलिस के संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। लेटर में जिनका नाम है उनमें से दो महिलाओं के नाम पते के संबंध में जांच की गई है, जिसमें एक महिला चिकित्सक और एक महिला शिक्षक है।
समस्तीपुर : मां की मौत का दर्द अभी आंखों से सूखा भी नहीं था कि…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में सोमवार की सुबह ओपीडी के समय अचानक आभा एप का…
समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…
बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…